Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SOG भंग होने के बाद सिपाही का वीडियो वायरल:प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर के गुर्गे संग बर्थडे पार्टी मनाता नजर आया

    50 minutes ago

    1

    0

    प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने सेंट्रल एसओजी समेत नगर, गंगानगर और यमुनानगर की चारों एसओजी टीमें भंग की हैं। इसके तीन दिन बाद एसओजी में तैनात रह चुके एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वह बर्थडे पार्टी के दौरान केक काटता नजर आ रहा है। उसके साथ माफिया अतीक अहमद के करीबी रिश्तेदार के एक गुर्गे के भी मौजूद होने की बात सामने आई है। सिविल लाइंस के रेस्टोरेंट का बताया जा रहा वीडियो वायरल वीडियो सिविल लाइंस के एक रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है। इसमें एसओजी गंगापार में तैनात रह चुका सिपाही बर्थडे केक काटता दिखाई दे रहा है। पार्टी में उसके साथ कई अन्य लोग भी मौजूद हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों में एक व्यक्ति को माफिया के हिस्ट्रीशीटर रिश्तेदार का गुर्गा बताया जा रहा है। यह गुर्गा हिस्ट्रीशीटर के अवैध प्लॉटिंग से जुड़े कारोबार को संभालता है। हत्या के मामले में जेल जा चुका युवक भी दिखा वीडियो में फाफामऊ का एक युवक भी दिखाई दे रहा है। उसके बारे में बताया जा रहा है कि वह हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा एक दीवान भी वीडियो में नजर आ रहा है, जो पूर्व में एसओजी में तैनात रह चुका है। फिलहाल उसका तबादला गैरजनपद हो चुका है। एक ही पार्टी के वीडियो में एसओजी में तैनात रह चुके पुलिसकर्मी के साथ आपराधिक मामलों में नाम सामने आ चुके लोगों की मौजूदगी ने पुलिस महकमे में चर्चा शुरू कर दी है। एसओजी भंग होने के बाद वीडियो ने बढ़ाई चर्चा तीन दिन पहले ही पुलिस कमिश्नर ने सेंट्रल एसओजी समेत चारों जोन की एसओजी टीमें भंग करने का आदेश जारी किया था। आदेश के मुताबिक, सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने पुलिस उपायुक्त को रिपोर्ट करना है। विशेष कार्यों के लिए जरूरत पड़ने पर नई अस्थायी टीम गठित की जाएगी। एसओजी में लंबे समय से तैनात कुछ पुलिसकर्मियों को लेकर पहले से शिकायतों की चर्चा रही है। ऐसे में एसओजी में तैनात रह चुके सिपाही का आपराधिक मामलों में नाम सामने आ चुके लोगों के साथ पार्टी करते हुए वीडियो सामने आने से मामला और चर्चा में आ गया है। वीडियो कब का है, यह स्पष्ट नहीं हालांकि, वायरल वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस महकमे में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोली लगने से फटी आंत का ऑपरेशन कर बचाई जान:SGPGI के डॉक्टरों ने 15 सेंटीमीटर आंत काटकर निकाली, 48 घंटे वेंटिलेटर पर रहा मरीज
    Next Article
    अलीगढ़ की दो परियोजनाओं का उद्घाटन PM करेंगे:50 करोड़ का इंडोर स्टेडियम, 49.89 करोड़ का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, कमिश्नर ने किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment