Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गलत ट्रेन में बैठकर पंजाब पहुंची महिला:पति को कैंसर होने के डर से 3 महीने वहीं रही; रामपुर जीआरपी ने बेटी के साथ खोज निकाला

    3 hours ago

    1

    0

    बिहार के मधुबनी से मुंबई जा रही 32 वर्षीय आसरीन खातून गलती से गलत ट्रेन में बैठकर पंजाब पहुंच गईं। साथ में उनकी 7 साल की बेटी परवीन भी थी। पति को कैंसर होने के डर से आसरीन ने पंजाब में ही रुककर मजदूरी करने का फैसला किया। इधर, मां-बेटी के अचानक गायब होने पर परिवार ने गुमशुदगी दर्ज कराई। करीब तीन महीने बाद रामपुर जीआरपी ने दोनों को पंजाब से सकुशल बरामद कर लिया और परिजनों को सौंप दिया। आसरीन के पति मोहम्मद फैजल मौजीबुर रहमान बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं और मुंबई में काम करते हैं। उनका मुंबई में कैंसर का इलाज चल रहा है। आसरीन पति से मिलने के लिए अपनी बेटी के साथ घर से निकली थीं। रास्ते में ट्रेन बदलते समय वह गलती से दूसरी ट्रेन में बैठ गईं और पंजाब पहुंच गईं। इसके बाद उन्होंने वहीं रुकने का फैसला किया। ससुराल की बातों और वीडियो से डर गईं पुलिस को दिए बयान में आसरीन ने बताया कि ससुराल की कुछ महिलाओं की बातों और मोबाइल पर देखे गए वीडियो के कारण उनके मन में पति की बीमारी को लेकर डर बैठ गया था। उन्हें आशंका थी कि पति की बीमारी उन्हें भी हो सकती है। इसी डर के कारण उन्होंने पति के पास मुंबई जाने के बजाय पंजाब में ही बेटी के साथ मजदूरी करके रहने का फैसला किया। 13 मई को दर्ज हुई थी गुमशुदगी महिला और बच्ची के अचानक गायब होने के बाद परिवार परेशान हो गया। 13 मई 2026 को महाराष्ट्र के सुसावल थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आसरीन ट्रेन संख्या 11062 पवन एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थीं। मोबाइल की अंतिम लोकेशन के आधार पर मामला रामपुर जीआरपी तक पहुंचा। CDR से शुरू हुई तलाश, पंजाब में मिलीं रामपुर जीआरपी ने 29 जुलाई 2026 को मामला दर्ज कर मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी जानकारी के जरिए जांच आगे बढ़ाई। कई दिनों की तलाश के बाद 12 अगस्त 2026 को रामपुर जीआरपी ने आसरीन और उनकी बेटी परवीन को पंजाब से सकुशल बरामद कर लिया। आधी रात भाई को सौंपा मां-बेटी को जीआरपी ने गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे महिला के परिजनों को थाने बुलाया। जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मां-बेटी को आसरीन के सगे भाई के सुपुर्द कर दिया गया। करीब तीन महीने बाद दोनों के सकुशल मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में सांप काटने से मासूम की मौत:परिजन 20 घंटे तक अंधविश्वास में भटकते रहे, इंजेक्शन नहीं लगवाया
    Next Article
    औरैया में दहेज हत्या में पति-सास दोषी:सात-सात साल कारावास की सजा सुनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment