Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में सांप काटने से मासूम की मौत:परिजन 20 घंटे तक अंधविश्वास में भटकते रहे, इंजेक्शन नहीं लगवाया

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में सांप के काटने से दो साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने सरकारी अस्पताल में बच्चे को एंटी-वेनम इंजेक्शन लगवाने से इनकार कर दिया और अंधविश्वास के चलते करीब 20 घंटे तक इलाज के लिए इधर-उधर भटकते रहे। यह घटना संभल जिले की चंदौसी तहसील के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मद नगर कस्बा गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान अरहान (2 वर्षीय) पुत्र अरमान के रूप में हुई है। अरमान के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11 बजे अरहान घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक जहरीले सांप ने उसकी उंगली में काट लिया। परिवार के लोग अरहान को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदौसी ले गए। वहां डॉ. देवांशु ने बच्चे की जांच की और बताया कि उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने यह कहकर मना कर दिया कि वे अंधविश्वास के चलते कहीं और इलाज कराएंगे। अस्पताल ने बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। अस्पताल से निकलने के बाद परिजन बच्चे को निजी वाहन से लेकर करीब 20 घंटे तक अंधविश्वास में इलाज के लिए भटकते रहे। गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे बच्चे को मृत अवस्था में गांव वापस लाया गया, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई। मासूम अरहान की मौत से उसकी मां फरमाना का रो-रोकर बुरा हाल है। अरहान दो बेटों में छोटा था; बड़े बेटे का नाम अरबाज (3 वर्षीय) है। पिता अरमान ने बताया कि उनके छोटे भाई अनीश की मंगलवार को ही शादी हुई थी, जिसके कारण घर में मेहमान मौजूद थे। सीएचसी प्रभारी डॉ. हरविंदर सिंह ने बताया कि जब बच्चे को अस्पताल लाया गया था, तब उसकी हालत मृतप्राय थी, लेकिन उसके कुछ अंग अभी भी काम कर रहे थे। इसलिए उसे एंटी-वेनम इंजेक्शन देने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि, परिवार के सदस्यों ने इंजेक्शन लगवाने से इनकार कर दिया और रेफर किए जाने के बावजूद उसे अपने निजी वाहन से ले गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में टीन शेड पर गिरा बिजली का हाईटेंशन तार:करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के कई लोग घायल, CHC में चल रहा इलाज
    Next Article
    गलत ट्रेन में बैठकर पंजाब पहुंची महिला:पति को कैंसर होने के डर से 3 महीने वहीं रही; रामपुर जीआरपी ने बेटी के साथ खोज निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment