Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 11वीं के छात्र ने रची अपहरण की कहानी:गर्लफ्रेंड से AI फोटो बनवाई, पिता को भेजकर मांगे पैसे; PUBG में हुआ 3 लाख का कर्ज

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 11वीं के एक छात्र ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रच दी। उसने दिल्ली में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड से AI की मदद से अपनी ऐसी फोटो बनवाई। फोटो में उसके मुंह पर टेप लगा था और शरीर पर खून के निशान दिख रहे थे। इसके बाद छात्र ने यह फोटो अपने पिता को व्हाट्सएप पर भेजी और 1 लाख रुपए की फिरौती मांगी। मामला संतकबीरनगर के धनघटा के व्यापारी के परिवार से जुड़ा है। बेटे की फोटो देखकर पिता घबरा गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को उसके अपहरण की जानकारी दी। पुलिस ने छात्र का फोन सर्विलांस पर लगाया। करीब 2 घंटे बाद पुलिस ने उसे उसके दोस्त के घर से बरामद करके परिजनों को सौंप दिया। पूछताछ में छात्र ने बताया- PUBG गेम खेलते-खेलते उस पर करीब 3 लाख रुपए का कर्ज हो गया था। इसी कर्ज को चुकाने के लिए पिता से पैसे लेने के लिए अपहरण की योजना बनाई। मामला मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर सिकरीगंज का है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… गेम से छात्र पर 3 लाख का हो गया था कर्ज संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के रहने वाले सत्यप्रकाश कपड़े का कारोबार करते हैं। उनका बेटा शहर के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में 11वीं में पढ़ता है। पुलिस के मुताबिक, छात्र को PUBG खेलने की लत है। गेम खेलने के चक्कर में उसने दोस्तों और कुछ जानने वालों से पैसे उधार ले लिए। धीरे-धीरे उस पर करीब 3 लाख रुपए का कर्ज हो गया। गर्लफ्रेंड से छात्र ने अपहरण की फोटो बनवाई कर्ज चुकाने के लिए छात्र ने पिता सत्यप्रकाश से एक लाख रुपए लेने की साजिश रची। इसके लिए उसने दिल्ली में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड से बात की और उससे ऐसी फोटो बनाने को कहा, जिसमें लगे कि उसका अपहरण हो गया है। छात्र की गर्लफ्रेंड ने AI की मदद से उसकी फोटो तैयार की। फोटो में उसके मुंह पर टेप लगा था और शरीर पर चोट व खून के निशान दिख रहे थे। फोटो देखकर ऐसा लग रहा था कि उसे बुरी तरह पीटा गया है। इसके बाद मंगलवार शाम करीब 7 बजे छात्र घर से सिकरीगंज जाने की बात कहकर निकला। वहां पहुंचने के बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। बाद में उसने अपना फोन एक दोस्त के Wi-Fi से कनेक्ट किया। पिता को फोटो भेजकर मांगी एक लाख की फिरौती रात 7:39 बजे से 9:47 बजे के बीच छात्र के पिता के व्हाट्सएप पर मैसेज आया। इसमें AI से बनाई गई वही फोटो भेजी गई और लिखा था कि उनके बेटे का अपहरण हो गया है। साथ ही धमकी दी गई कि अगर जल्दी एक लाख रुपए नहीं भेजे तो बेटे की लाश मिलेगी। मैसेज देखकर पिता सत्यप्रकाश घबरा गए। उन्होंने पूछा कि पैसे कहां भेजने हैं। इस पर छात्र ने एक नंबर भेजकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने को कहा। सत्यप्रकाश ने बताया कि उनके फोन में पैसे नहीं हैं, इसलिए वह ऑनलाइन भुगतान नहीं कर सकते। इसके बाद छात्र ने कैश में 2 लाख रुपए लाने को कहा और लोकेशन बताने की बात कही। बातचीत के दौरान सत्यप्रकाश को शक हो गया। इसके बाद वह सीधे धनघटा थाने पहुंचे और पुलिस को बेटे के अपहरण की जानकारी दी। फोन की लोकेशन से पुलिस को मिला सुराग पुलिस ने छात्र के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया। जांच में पता चला कि छात्र का फोन सिकरीगंज में बंद हुआ था। इसके बाद धनघटा पुलिस ने सिकरीगंज पुलिस से संपर्क किया और पूरी जानकारी दी। सत्यप्रकाश रात करीब 12 बजे सिकरीगंज पहुंचे। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने छात्र के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस करनी शुरू कर दी। लोकेशन उरुवा बाजार के विरही बुजुर्ग गांव की मिली। रात करीब 2 बजे पुलिस टीम वहां पहुंची तो छात्र अपने दोस्त के घर आराम से मिला। पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। पूछताछ में छात्र ने पूरी साजिश की बात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक, छात्र ने गेम का कर्ज चुकाने के लिए पिता से पैसे लेने के लिए अपने अपहरण की झूठी कहानी रची थी। AI से बनाई गई फोटो और धमकी भरे मैसेज के जरिए उसने पिता को डराकर पैसे लेने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसकी पूरी पोल खोल दी। एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया- अपहरण की सूचना पर छात्र के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया। लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों में उसे सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि छात्र ने कर्ज चुकाने के लिए अपने अपहरण की झूठी कहानी रची थी। --------------------------- यह खबर भी पढ़िए तुम्हारी पिटाई नहीं सह सकती- लिख पत्नी फंदे से लटकी: बाएं पैर पर लिखा सुसाइड नोट; हाथरस की महिला पति संग गुजरात में रहती थी हाथरस की रहने वाली एक महिला ने पति से परेशान होकर गुजरात के बडोदरा में फंदे से लटक गई। मरने से पहले उसने अपनी 8 महीने की बेटी को पड़ोसी को दे दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्राम प्रधान और 2 पुलिसकर्मियों समेत 5 पर केस दर्ज:मनरेगा मजदूरी में गबन, जातिसूचक शब्द बोलने और धमकी देने का आरोप
    Next Article
    यूपी में महिलाओं को मिलेंगे 50-50 हजार रुपए:चुनाव से पहले 20 हजार की किस्त, फिर 10-10 हजार; योगी सरकार की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment