Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 44 केंद्रों पर प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा:अभ्यर्थी बोले- पहली पाली आसान रही; दूसरा पेपर जारी

    15 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में पालिटेक्निक लेक्चरर भर्ती परीक्षा-2026 की पहली पाली की परीक्षा के पूरा होने के बाद से दूसरी पाली की परीक्षा शुरू हो गई है। पहली पाली की परीक्षा देकर निकाल रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर आसान रहा। नेगटिव मार्किंग होने से थोड़ा संभल कर करना पड़ रहा था। जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर 19,496 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित । पहो रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सुरक्षा, निगरानी, यातायात और केंद्रों पर जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने को देखते हुए दोनों पालियों के लिए अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले भी अधिकारी केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच करेंगे। परीक्षा के दौरान किसी तरह की समस्या सामने आने पर संबंधित अधिकारी तत्काल कार्रवाई करेंगे। सीसी कैमरों से होगी निगरानी परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान केंद्रों के अंदर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों की तैनाती की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन कराने में किसी तरह की लापरवाही न हो। नोडल परीक्षा अधिकारी एवं एडीएम सिटी गजेन्द्र कुमार ने बताया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियां बता दी गई हैं। केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल रहेगी तैनात 19 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगी। केंद्रों के आसपास भी पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। नकल या किसी अन्य अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई है। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी पुलिस और प्रशासन की टीम निगरानी करेगी। अभ्यर्थियों के साथ आने वाले लोगों की वजह से केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगे, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने लोगों से परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ न लगाने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। जाम से बचने के लिए यातायात व्यवस्था पर भी नजर एक साथ हजारों अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने और परीक्षा खत्म होने के बाद लौटने से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। प्रमुख परीक्षा केंद्रों और आसपास के रास्तों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों के आने-जाने के दौरान जाम की स्थिति न बने। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की अपील की है, ताकि अंतिम समय की भीड़ और यातायात की परेशानी से बचा जा सके। बिजली, पानी और सफाई की भी व्यवस्था सभी परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के दिन भी इन व्यवस्थाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी केंद्र पर समस्या आने पर उसे तत्काल दूर कराया जाएगा। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे निर्धारित समय से पर्याप्त पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। अपने साथ जरूरी पहचान पत्र और परीक्षा से जुड़े निर्धारित दस्तावेज जरूर लेकर जाएं। प्रतिबंधित सामग्री लेकर केंद्र पर न पहुंचें और प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक सभी नियमों का पालन करें। एडीएम सिटी गजेन्द्र कुमार ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा, यातायात और परीक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। किसी तरह की अनियमितता या अनुचित गतिविधि सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में SOG भंग होने के बाद पुलिसकर्मी का VIDEO:बर्थडे पार्टी में हिस्ट्रीशीटर के गुर्गे के साथ दिखा सिपाही, हत्या का आरोपी भी मौजूद
    Next Article
    जानलेवा हमले का आरोपी तमंचे के साथ पकड़ा गया:हापुड़ की बाबूगढ़ पुलिस ने दबोचा, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment