Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में SOG भंग होने के बाद पुलिसकर्मी का VIDEO:बर्थडे पार्टी में हिस्ट्रीशीटर के गुर्गे के साथ दिखा सिपाही, हत्या का आरोपी भी मौजूद

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया के सेंट्रल एसओजी समेत नगर, गंगानगर और यमुनानगर की चारों एसओजी टीमें भंग करने के 3 दिन बाद एक वीडियो सामने आया है। इसमें एसओजी गंगापार में तैनात रह चुका एक सिपाही बर्थडे पार्टी में केक काटता नजर आ रहा है। पार्टी में माफिया अतीक अहमद के करीबी रिश्तेदार के एक गुर्गे और हत्या के मामले में जेल जा चुके युवक के मौजूद होने की बात कही जा रही है। वायरल वीडियो सिविल लाइंस के एक रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है। इसमें एसओजी में तैनात रह चुके एक दीवान समेत कई लोग भी दिखाई दे रहे हैं। आपराधिक मामलों में नाम सामने आ चुके लोगों के साथ पुलिसकर्मियों की मौजूदगी को लेकर महकमे में चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सिविल लाइंस के रेस्टोरेंट में हुई पार्टी वीडियो में एसओजी गंगापार में तैनात रह चुका सिपाही बर्थडे केक काटता नजर आ रहा है। उसके आसपास कई लोग खड़े हैं। वीडियो को सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है। मौजूद लोगों में एक व्यक्ति को माफिया अतीक अहमद के करीबी रिश्तेदार के एक गुर्गे के तौर पर बताया जा रहा है। दावा है कि यह व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर रिश्तेदार के अवैध प्लॉटिंग से जुड़े कारोबार को संभालता है। हत्या के मामले में जेल जा चुका युवक भी दिखा वीडियो में फाफामऊ का रहने वाला एक युवक भी दिखाई दे रहा है। उसके बारे में बताया जा रहा है कि वह हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा एक दीवान भी वीडियो में नजर आ रहा है। वह पहले एसओजी में तैनात रह चुका है। फिलहाल उसका तबादला गैरजनपद हो चुका है। एसओजी में तैनाती को लेकर पहले से चर्चा एसओजी में लंबे समय से तैनात कुछ पुलिसकर्मियों को लेकर पहले भी शिकायतों की चर्चा रही है। ऐसे में एसओजी में रह चुके पुलिसकर्मी का ऐसे लोगों के साथ पार्टी में नजर आना महकमे में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, सिर्फ वीडियो में साथ दिखाई देने से किसी व्यक्ति के खिलाफ किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल होने का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। वीडियो में मौजूद लोगों के बीच किस तरह का संबंध है, यह भी स्पष्ट नहीं है। 3 दिन पहले चारों एसओजी टीमें भंग हुई थी पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने तीन दिन पहले सेंट्रल एसओजी के साथ नगर, गंगानगर और यमुनानगर की एसओजी टीमें भंग करने का आदेश दिया था। आदेश के बाद इन टीमों में तैनात पुलिसकर्मियों को अपने-अपने पुलिस उपायुक्त को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, किसी विशेष कार्य के लिए जरूरत पड़ने पर नई अस्थायी एसओजी टीम का गठन किया जा सकेगा। वायरल वीडियो की तारीख अभी स्पष्ट नहीं है। यह भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है कि वीडियो में दिख रहा सिपाही पार्टी में मौजूद लोगों को पहले से जानता था या नहीं। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की ओर से वीडियो की सत्यता, उसकी तारीख और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU के आरोपी डॉक्टर बोले-मैंने थप्पड़ नहीं मारा:पद्मश्री प्रो. लहरी से मारपीट का केस, कॉर्डियोलॉजी के पूर्व विभागाध्यक्ष ने FIR की मांग की
    Next Article
    गोरखपुर में 44 केंद्रों पर प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा:अभ्यर्थी बोले- पहली पाली आसान रही; दूसरा पेपर जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment