Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता:फाइनल में गोरखपुर की जीत ,देवरिया को 2-1 से हराया

    18 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में माध्यमिक विद्यालयी मंडल स्तरीय 19 वर्षीय बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में गोरखपुर ने देवरिया को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। शनिवार को एमपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। प्रतीक मद्धेशिया ने पेनाल्टी को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि स्ट्राइकर नीतीश के शानदार एकल प्रयास ने जीत पक्की कर दी। पेनाल्टी से खुला खाता, नीतीश ने दागा शानदार गोल 60 मिनट के फाइनल मुकाबले के 10वें मिनट में गोरखपुर के फारवर्ड खिलाड़ियों के हमले के दौरान गेंद देवरिया के डिफेंडर के हाथ से टकरा गई। निर्णायक ने गोरखपुर को पेनाल्टी किक दी, जिसे सेंटर हाफ के खिलाड़ी प्रतीक मद्धेशिया ने गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पिछड़ने के बाद देवरिया ने कई आक्रमण किए, लेकिन गोरखपुर की रक्षा पंक्ति ने सभी प्रयासों को नाकाम कर दिया। 27वें मिनट में गोरखपुर के स्ट्राइकर नीतीश ने एकल प्रयास से शानदार गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। सेमीफाइनल में भी दिखा गोरखपुर का दबदबा देवरिया ने बाद में एक गोल कर अंतर कम किया, लेकिन गोरखपुर ने बढ़त बरकरार रखते हुए मुकाबला 2-1 से जीत लिया। इससे पहले पहले सेमीफाइनल में गोरखपुर ने महाराजगंज को 7-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। दूसरे सेमीफाइनल में देवरिया ने कुशीनगर को 5-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल का उद्घाटन भारतीय कुश्ती टीम के प्रशिक्षक एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्र विजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विजेता गोरखपुर मंडल की टीम 30 अगस्त से 3 सितंबर तक बलिया में होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 3 बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई:2 साढ़ू गैंग बनाकर मांगते थे रंगदारी, मर्डर समेत 6 मुकदमे
    Next Article
    साइबर ठगों ने 5 लोगों से 36.95 लाख ठगे:लखनऊ में मोबाइल हैक कर अकाउंट से पैसे निकाले, जोमाटो कस्टमर व केयर-ग्रीन गैस के नाम पर ठगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment