Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 3 बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई:2 साढ़ू गैंग बनाकर मांगते थे रंगदारी, मर्डर समेत 6 मुकदमे

    20 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की इंदिरानगर पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों से जुड़े राज जायसवाल समेत 3 बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर के अनुसार, आरोपियों का संगठित गिरोह है, जो आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए लोगों को धमकाने, रंगदारी वसूलने और मारपीट समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। इस गैंग के कारण इलाके में भय का माहौल बना और लोग इनके खिलाफ गवाही देने से भी डरते हैं। गैंग का सरगना राज जायसवाल (37) है। वह मूलरूप से बहराइच के मोतीपुर क्षेत्र का रहने वाला है। मौजूदा समय में इंदिरानगर के जरहरा शीतल नगर फेज-2 और तकरोही स्थित आदर्श कॉलोनी में रहता था। खुद को पत्रकार बताता था। गिरोह में जरहरा रसूलपुर सादात, इंदिरानगर निवासी राजा उर्फ अनुराग (26) और सिधौली, सीतापुर निवासी मनीष जायसवाल (42) शामिल हैं। मनीष रिश्ते में राज का साढ़ू लगता है। 2018 से आपराधिक मामलों में नाम पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राज जायसवाल और उसके गिरोह के सदस्यों के खिलाफ इंदिरानगर थाने में साल 2018 से लगातार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें घर में घुसकर हमला, महिला से अभद्रता, धमकी, रंगदारी, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामले शामिल हैं। गिरोह के खिलाफ दर्ज प्रमुख मामलों में 2018 के दो मुकदमे, 2021 का रंगदारी और धमकी का मुकदमा, 2022 में मारपीट और बलवा, 2023 में मारपीट, धमकी, रंगदारी व एससी-एसटी एक्ट और 2025 में ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का मुकदमा शामिल है। इन सभी मामलों में पुलिस आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल कर चुकी है और मामले विचाराधीन हैं। गैंग चार्ट मंजूर होने के बाद कार्रवाई पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों और दर्ज मुकदमों के आधार पर आरोपियों का गैंग चार्ट तैयार किया। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य संगठित तरीके से अपराध करते हैं और अपने आर्थिक लाभ के साथ लोगों में डर पैदा करने का प्रयास करते हैं। इसी आधार पर तीनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी काम करने की कार्रवाई की गई है। आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों से लोक व्यवस्था प्रभावित हुई और क्षेत्र में लोगों के बीच भय का माहौल बना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार पिकअप ने दो बहनों को मारी टक्कर:6 साल की बच्ची की मौत, बहन गंभीर घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
    Next Article
    गोरखपुर मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता:फाइनल में गोरखपुर की जीत ,देवरिया को 2-1 से हराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment