Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस एजेंसी पर जबरन पाइप बेचने का आरोप:श्रावस्ती में उपभोक्ताओं को सिलेंडर के साथ दिया गया, संचालक बोले- सिर्फ पुराने कनेक्शन वालों को बेंचे

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जिले में भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के साथ अतिरिक्त गैस पाइप देने का आरोप लगा है। तुलसीपुर स्थित एजेंसी पर मंगलवार को सिलेंडर के लिए 1160 रुपये लिए गए हैं, जिसमें 200 रुपये का गैस पाइप भी शामिल है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके पास पहले से गैस पाइप मौजूद हैं, फिर भी उन्हें नया पाइप खरीदने के लिए बाध्य किया गया है। अरबाज नामक एक उपभोक्ता ने बताया कि वे सुबह 7 बजे से खड़े हैं और सिलेंडर समय पर न मिलने के कारण घर पर खाना भी नहीं बन पाया। रमेश कुमार ने कहा कि उन्होंने गैस और पाइप दोनों के लिए 1160 रुपये का भुगतान किया है, क्योंकि उन्हें पाइप गैस के साथ दिया गया था। वहीं, एजेंसी संचालक अजय वर्मा ने इन आरोपों का खंडन किया है। उनका कहना है कि केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को पाइप दिए गए हैं, जिनके कनेक्शन काफी पुराने हो गए थे और उनके पाइप बदलने की आवश्यकता थी। हालांकि, अमरजीत मोहनलाल और लल्लू समेत अन्य कई उपभोक्ताओं ने इसका विरोध किया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई और उनका कहना है कि उनके पास पाइप पहले से मौजूद। यह स्थिति जिले में गैस की बढ़ती मांग और आपूर्ति प्रभावित होने की अफवाहों के बीच सामने आई है। इन अफवाहों के कारण लोग बड़ी संख्या में सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं, जिससे लंबी कतारें लग रही हैं और उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि भीड़ और अफरातफरी का फायदा उठाकर कुछ एजेंसी उन पर अतिरिक्त सामान खरीदने का दबाव बना रही हैं। इस बीच, जिला प्रशासन ने गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों को निराधार बताया है। अधिकारियों ने लोगों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा है कि जिले में गैस की आपूर्ति सामान्य है। प्रशासन ने किसी भी तरह की कालाबाजारी या जबरन वसूली के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में 754 घरों को मिला पेयजल कनेक्शन:जल जीवन मिशन के तहत सोलर सिस्टम से नियमित आपूर्ति
    Next Article
    रोलैंड क्लब ने जीती अशोक मिश्रा (बापू) ट्रॉफी:कामरान अली के प्रदर्शन से 5 रन से हराया सर्दन क्लब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment