Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में 754 घरों को मिला पेयजल कनेक्शन:जल जीवन मिशन के तहत सोलर सिस्टम से नियमित आपूर्ति

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के विकास खंड संदलपुर की ग्राम पंचायत अगवासी में जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण दिवस समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शासन के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी (मीनू), अगवासी के ग्राम प्रधान कमलेश कुमार कठेरिया और खालागांव के ग्राम प्रधान गौरव कटियार शामिल हुए। समारोह का उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल, जल स्रोतों की स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर जल पदयात्रा, प्रभात फेरी, जल बंधन और जल संकल्प जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। ग्रामवासियों को नियमित स्वच्छ पेयजल सप्लाई अगवासी के ग्राम प्रधान ने बताया कि योजना के अंतर्गत 754 घरों में पेयजल कनेक्शन दिए गए हैं। इन घरों में सोलर सिस्टम आधारित स्वचालित व्यवस्था से नियमित जलापूर्ति की जा रही है। ग्रामवासियों ने पुष्टि की कि उन्हें नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल मिल रहा है। अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लाभों से अवगत कराया। उन्होंने लोगों को दैनिक जीवन में स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया, जिससे गांव के स्वास्थ्य स्तर में सुधार हो सके। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण, स्कूली छात्र-छात्राएं, जल सखियां, टीपीआई और कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जल जीवन मिशन का लक्ष्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, जिसे निरंतर पूरा किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में विहिप-बजरंग दल का मुस्लिम दुकानदारों को अल्टीमेटम:बोले- लव जिहाद, लैंड जिहाद नवरात्रि में नहीं चलेगा, पुलिस कमिश्नर को सौपा ज्ञापन
    Next Article
    गैस एजेंसी पर जबरन पाइप बेचने का आरोप:श्रावस्ती में उपभोक्ताओं को सिलेंडर के साथ दिया गया, संचालक बोले- सिर्फ पुराने कनेक्शन वालों को बेंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment