Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोलैंड क्लब ने जीती अशोक मिश्रा (बापू) ट्रॉफी:कामरान अली के प्रदर्शन से 5 रन से हराया सर्दन क्लब

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अशोक मिश्रा (बापू) स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को राष्ट्रीय मैदान में खेला गया। इस रोमांचक मैच में रोलैंड क्लब ने सर्दन क्रिकेट क्लब को 5 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह मैच 35-35 ओवरों का था। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोलैंड क्लब की टीम 27.2 ओवर में 159 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फरजान अली ने सर्वाधिक 50 रन बनाए, जबकि आकाश ने 25 रनों का योगदान दिया। सर्दन क्लब की ओर से आदित्य दीक्षित ने 4 और आदर्श श्रीवास्तव ने 2 विकेट लिए। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्दन क्लब की टीम 154 रन ही बना सकी और 5 रन से मैच हार गई। शुभदीप आनंद ने 50 और कृष्णा बाली ने 20 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। रोलैंड क्लब के लिए कामरान अली ने 3 और अंकुल जैन ने 2 विकेट चटकाए। रोलैंड क्लब के गेंदबाज़ कामरान अली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। विजेता टीम को अंजनी तिवारी और उपविजेता टीम को संतोष मिश्रा ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में मनीष वर्मा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, आदर्श श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और आदित्य दीक्षित को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक मौजूद थे, जिन्होंने खिलाड़ियों का तालियों से उत्साहवर्धन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस एजेंसी पर जबरन पाइप बेचने का आरोप:श्रावस्ती में उपभोक्ताओं को सिलेंडर के साथ दिया गया, संचालक बोले- सिर्फ पुराने कनेक्शन वालों को बेंचे
    Next Article
    पाकबाड़ा में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पकड़ा:कन्फैक्शनरी संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment