Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gujarat के Girnar पहाड़ियों में बच्चे पर हमला करने वाले शेरों को Sakkarbaug Zoo भेजा गया

    7 hours ago

    1

    0

    गुजरात के जूनागढ़ जिले की गिरनार पहाड़ियों पर इस महीने की शुरुआत में 11 साल के एक बच्चे पर हमला करने वाले तीन शेरों को शक्करबाग चिड़ियाघर में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक जांच में पुष्टि हुई है कि इनमें से दो शेरों ने मृतक बच्चे के अवशेष खाए थे, जबकि तीसरे शेर के व्यवहार पर लगातार नजर रखी जा रही है।जूनागढ़ के उप वन संरक्षक (डीसीएफ) अक्षय जोशी ने बताया कि शेरों ने मयूर चौहान नाम के बच्चे पर 11 जुलाई को तड़के उस समय हमला कर दिया था, जब वह अपने परिवार के साथ गिरनार की पहाड़ी पर चढ़ाई कर रहा था। हमले के बाद तीनों शेर को पकड़ लिया गया था। जोशी ने कहा, “जांच रिपोर्ट के अनुसार पकड़े गए तीन शेरों में से दो ने बच्चे के अवशेष खाए थे।तीनों शेरों को शक्करबाग चिड़ियाघर में बाड़े में रखा गया है। वे चिड़ियाघर में ही रहेंगे। उनके भविष्य के बारे में अंतिम फैसला उच्च अधिकारी लेंगे।” जोशी के मुताबिक, अधिकारी तीसरे शेर के व्यवहार पर नजर रख रहे हैं।इस बीच, वन अधिकारियों ने इलाके में नये शेरों की मौजूदगी दर्ज की है और गिरनार आने वाले श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। वन विभाग ने यात्रियों को आगाह किया है कि वे शेरों को न छेड़ें और न ही उन्हें उकसाएं। लोगों से हमेशा समूह में यात्रा करने और शेर दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने की अपील की गई है।जोशी ने पुष्टि की कि हाल में गिरनार की नयी सीढ़ियों के पास तीन नर शेरों का एक और झुंड देखा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    President Droupadi Murmu ने CWG में पदक जीतने वाले एथलीटों को दी बधाई
    Next Article
    Gorakhpur में 10 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी Constable की अस्पताल में पिटाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment