Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    President Droupadi Murmu ने CWG में पदक जीतने वाले एथलीटों को दी बधाई

    7 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले दिलीप महादू गावित और रजत पदक हासिल करने वाले मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनकाथ को बृहस्पतिवार को बधाई दी। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आपकी ऐतिहासिक स्वर्ण-रजत पदक की जीत भारतीय पैरा एथलेटिक्स के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आप अपने असाधारण दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश को आगे भी प्रेरित करते रहें।ग्लासगो में पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा के फाइनल में धावक गावित और बासिल ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर अपने दृढ़ संकल्प और जज्बे की मिसाल पेश की। राष्ट्रपति ने कहा, भारतीय पैरा एथलेटिक्स ने खेल उत्कृष्टता का एक यादगार अध्याय लिखा है। ग्लासगो में आयोजित हो रहे राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले दिलीप महादू गावित और रजत पदक हासिल करने वाले मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनकाथ को हार्दिक बधाई।राष्ट्रपति ने एक अन्य पोस्ट में पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले मुरली श्रीशंकर को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार रजत पदक जीतना एक बड़ी उपलब्धि है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। मैं आपकी निरंतर सफलता और शानदार भविष्य की कामना करती हूं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Police कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर नहीं करेगी कार्रवाई, दिल्ली सरकार का आदेश
    Next Article
    Gujarat के Girnar पहाड़ियों में बच्चे पर हमला करने वाले शेरों को Sakkarbaug Zoo भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment