Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईवे पर मराठी ड्रेस पहने लड़की ने बुलेट दौड़ाई:लिखा- इतने कांड कर चुकी हूं, पूरा आगरा पहचानता है; अब बोली- मुझे माफ कर दीजिए

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में एक युवती का बुलेट चलाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो मथुरा-आगरा हाईवे का है। मराठी ड्रेस और गहनों से सजी लड़की बुलेट पर फर्राटा भर रही है। लड़की ने हेलमेट भी नहीं लगाया है। लड़की ने यह रील अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया। इसमें उसने कैप्शन लिखा- बाइक से इतने कांड कर चुकी हूं। मेरी बाइक को पूरा आगरा पहचानता है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर होने के बाद लोग लड़की के खिलाफ एक्शन लिए जाने की बात कह रहे हैं। लोगों ने कमेंट किया- इसने हेलमेट नहीं पहन रखा है, आगरा पुलिस इसका चालान करो। वीडियो वायरल होने के बाद लड़की ने माफी मांगते हुए एक वीडियो जारी किया। कहा- मराठी लुक में मैं कैलाश मंदिर पूजा करने जा रही थी। वीडियो बनाना सिर्फ मेरा फन था, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना मेरा मकसद नहीं था। आगे से ऐसी वीडियो कभी नहीं बनाऊंगी। मैंने अपनी सभी वीडियो डिलीट कर दी हैं। मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन-बेटी जैसी हूं। 3 तस्वीरें देखिए… हाईवे पर वाहनों के बीच रील बनाई, हैंडल से हाथ छोड़ा इंस्टाग्राम पर यह वीडियो PRXYA.JADON नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई है। वीडियो में महिला ने काला चश्मा लगाए हुए है। ज्वेलरी पहन रखी है। बुलेट में आगे नंबर प्लेट लगी है, मगर उसमें नंबर नहीं लिखा है। नंबर प्लेट पुलिस के रंग में रंगी है। हाईवे पर दौड़ती बुलेट पर लड़की अपना एक पैर बुलेट के लेगगार्ड पर रखे हुए है। वह एक फिल्मी गाने पर हाथ और चेहरे को मूव कर रही है। एक हाथ से कभी साड़ी संभालती दिख रही है तो कभी गाने पर हाथ से मूव कर रही है। लोगों ने लिखा- पुलिस की बाइक है, इसलिए कार्रवाई नहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। करन देशी ब्राह्मण नाम अकाउंट से यूजर ने लिखा- जिस गाड़ी का इस्तेमाल कर रही हो। उस गाड़ी का नंबर भी दिखा दीजिए। रायल फौजी नाम के यूजर ने लिखा कि चालान करो इनका बिना हेलमेट के है। पुलकित नाम के यूजर ने लिखा- गौर से देखिए ये पुलिस की बाइक है। नो वर्ड्स नाम के यूजर ने आगरा पुलिस को टैग करते हुए लिखा- अगर यही बाइक किसी आम नागरिक की होती तो आगरा पुलिस अब तक एक्शन ले लेती। मगर ये बाइक खुद एक पुलिस वाले की है, इसके लिए कोई नियम कानून नहीं हैं। आगरा पुलिस से निवेदन है। इसका चालान किया जाए। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। एक लड़की बिना हेलमेट बुलेट चला रही है। हाईवे पर रील बना रही है। इसकी जांच की जा रही है। बुलेट किसकी है। लड़की कौन है? यह पता किया जा रहा है। जल्द ही पुलिस इस मामले में एक्शन लेगी। ……………….. ये खबर भी पढ़िए- अतीक के बेटे की कार कैसे पलटी, सामने आया VIDEO:लोडिंग वाहन को ओवरटेक किया, फिर डिवाइडर से टकराकर 10 फीट उछली अतीक अहमद के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि तेज रफ्तार क्रेटा कार एक पिकअप को ओवरटेक करने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 10 फीट हवा में उछल गई। यह वीडियो अबान की कार के पीछे चल रही कार के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। अबान की कार का एक्सीडेंट 6 अगस्त को झांसी से 70 किमी पहले पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ था। हादसे में अबान (21) और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। अबान झांसी जेल में बंद अपने भाई अली से मिलने जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU यूनिवर्सिटी में शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन:सड़क पर लेटकर वीसी की कार रोकी, प्रशासन ने पुलिस से की शिकायत
    Next Article
    संभल में पाताली मंदिर से लौटते समय दो पक्ष भिड़े:पथराव और 3 राउंड फायरिंग; 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment