Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिजाब वाली युवती प्रेमिका नहीं, पड़ोसी निकली:गाजियाबाद में शिवम ने मुस्लिम युवकों पर कराई FIR, युवती से कहा था- मुस्लिम लड़के मर गए क्या

    4 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में हिजाब पहनी प्रेमिका के साथ घूमने निकले शिवम के मामले में पुलिस ने आखिर एफआईआर दर्ज कर ली है। शिवम ने 26 अगस्त को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में मुस्लिम समुदाय के अज्ञात युवकों पर मारपीट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कराया है। वीडियो के आधार पर पुलिस अब आरोपियों की पहचान कर रही है। 53 सेकेंड का यह वीडियो 25 अगस्त को सामने आया। वहीं शिवम ने पुलिस से कहा कि मेरी बहुत बदनामी हो गई है, अब मैं थाने भी आना नहीं चाहता। मेरी बड़ी बेइजती हुई है। पहले मारपीट की तस्वीरें देखिए… शिवम में एफआईआर में क्या कहा जानिए? शिवम ने बताया कि मैं यूपी के औरैया जिले के ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के बरौना कला का रहने वाला हूं। गाजियाबाद के खोड़ा में अपनी पत्नी और एक साल की छोटी बेटी के साथ रह रहा हूं। शिवम एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शिवम ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त की शाम को मैं पड़ोस में रहने वाली मुस्लिम महिला के कहने पर उनके भाई को दिखाने जा रहा था। जहां इंदिरापुरम में गौर ग्रीन एवेन्यू के पास पार्क के पास कुछ युवकों ने मुझे बाइक से रोक लिया। मेरे साथ मारपीट और गाली गलौज करते हुए कहा कि मुस्लिम महिला को लेकर कहां जा रहा है, जिसके बाद मारपीट करते हुए मेरी वीडियो बनाई। इसके बाद कुछ हिंदू लोग आ गए उन्होंने मुझे बचाया। युवती मेरी प्रेमिका नहीं है शिवम ने कहा कि युवती मेरी प्रेमिका नहीं है। युवती का भाई बीमार रहता है। जहां मैं किराए पर रहता हूं वहां युवती के भाई ने ही कहा था कि मेरे भाई को दिखा लाओ। मैं मुस्लिम युवती के साथ जा रहा था। वह मेरी प्रेमिका नहीं है। मुझे गलत तरह से समझा गया। उसके बाद गालियां देकर मारपीट की गई। युवक ने कहा कि मैं इसमें कुछ नहीं कहना चाहता। मेरी बहुत बदनामी हो गई। मेरे परिवार वाले भी चिंतित हैं। मैं अब औरैया अपने घर जा रहा हूं। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो घटना का 53 सेकेंड का एक वीडियो आया है। वीडियो गौर ग्रीन सोसायटी के पास एक पार्क का है। इसमें चार युवक शिवम नाम के युवक से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। शिवम एक मुस्लिम युवती के साथ पार्क में पहुंचा था। युवती ने हिजाब पहना हुआ था। इसके बाद कुछ युवकों ने शिवम को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।वीडियो में युवक बचने की कोशिश करता दिख रहा है। इसके बावजूद आरोपी उसे लगातार थप्पड़ मारते रहे। इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज भी की गई। युवती से कहा- मुसलमान लड़के मर गए क्या? युवकों ने गाली देते हुए कहा- इस लड़के का नाम शिवम है। यह हमारी मुसलमान बहन को क्यों घुमा रहा है। क्या हिंदू-बहन खत्म हो गई है। इसके बाद युवती को भी गाली देकर कहा कि क्या मुसलमान लड़के खत्म हो गए हैं। इसके बाद युवती लगातार माफी मांगकर कहती है कि भैया मैं यहां से जा रही थी। जिसके बाद युवती चली जाती है। ACP बोले- केस दर्ज किया गया ACP इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। जांच में पता चला कि वीडियो इंदिरापुरम के एक पार्क का है। शिवम की तहरीर पर पुलिस ने 3- 4 अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमिका से मिलने होटल पहुंचा युवक, कमरे में लगाई फांसी:इलाज के दौरान मौत, परिजन मौके पर पहुंच कर युवती को अपने साथ ले गए
    Next Article
    गोरखपुर के माथबारी गांव पहुंचे एयर चीफ मार्शल:पत्नी भी साथ, बच्चों से हाथ मिलाया, बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर नाटक की प्रस्तुति दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment