Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका से मिलने होटल पहुंचा युवक, कमरे में लगाई फांसी:इलाज के दौरान मौत, परिजन मौके पर पहुंच कर युवती को अपने साथ ले गए

    14 hours ago

    1

    0

    आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेमिका से मिलने पहुंचे 25 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। होटल कर्मचारियों ने युवक को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रेमिका के साथ होटल में लिया था कमरा जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान प्रवीण पुत्र राजवीर निवासी सिकंदरपुर, थाना सैंया के रूप में हुई है। बताया गया है कि बुधवार दोपहर प्रवीण अपनी महिला मित्र के साथ इरादतनगर थाना क्षेत्र में ग्वालियर हाईवे स्थित एसडी लवानिया होटल पहुंचा था। दोनों ने होटल में एक कमरा किराए पर लिया था। कमरे में कुछ देर तक दोनों के बीच बातचीत होती रही। इसी दौरान अचानक प्रवीण ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और फांसी लगा ली। युवक के इस कदम से उसकी महिला मित्र घबरा गई और शोर मचाया। होटल कर्मचारियों में मची अफरा-तफरीकमरे से चीख-पुकार सुनकर होटल स्टाफ मौके पर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद होने पर कर्मचारियों ने किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर युवक फंदे पर लटका हुआ था। कर्मचारियों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं और हालत बेहद नाजुक थी। होटल संचालक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और युवक को इटोरा, थाना मलपुरा स्थित नवभारत हॉस्पिटल पहुंचाया। सूचना मिलते ही इरादतनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। एसएन में उपचार के दौरान तोड़ा दम उधर, घटना की खबर मिलते ही प्रवीण के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने युवक को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया गया है कि घटना के बाद युवती के परिजन भी मौके पर पहुंचे और युवती को अपने साथ ले गए। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी और स्टाफ से भी पूछताछ की है। चौकी प्रभारी कुर्राचित्तरपुर अरविंद आर्य ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में रास्ते के विवाद में महिला ने फांसी लगाई:बेटा बोला-DM को 50, SDM को 100 प्रार्थना पत्र दिए, धरना भी दिया पर न्याय नहीं मिला
    Next Article
    हिजाब वाली युवती प्रेमिका नहीं, पड़ोसी निकली:गाजियाबाद में शिवम ने मुस्लिम युवकों पर कराई FIR, युवती से कहा था- मुस्लिम लड़के मर गए क्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment