Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:बोले- सरकार को सहानुभूति दिखाते हुए करनी चाहिए मदद, मास्टर प्लान में होना चाहिए बदलाव

    5 hours ago

    1

    0

    सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में असमंजस के बीच मंगलवार को समाजवादी पार्टी के सरधना विधायक अतुल प्रधान, मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जैन ने सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मार्केट के व्यापारियों की समस्या को विस्तार से बताते हुए उसका समाधान करने की भी अपील की। सहानुभूति दिखाकर मदद करें सरकार अखिलेश यादव ने कहा कि लंबे समय से ध्वस्तीकरण का प्रकरण व्यापारियों के सामने बड़ी समस्या बनकर खड़ा हुआ है। हाईकोर्ट, सुप्रीमकोर्ट तक यह मामला गया लेकिन रात नहीं मिली। सरकार को इस प्रकरण में व्यापारियों के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए सरकार को मास्टर प्लान में बदलाव करना चाहिए और इनके प्रतिष्ठानों को बचाना चाहिए। सपा सरकार बनेगी तो निकलेगा रास्ता अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है उसके बाद हम इन व्यापारियों के लिए इसका स्थाई समाधान निकालेंगे और व्यापारियों की मदद करने का काम करेंगे । व्यापारी देश को चलाने में एक बहुत बड़ी कड़ी होता है। जिन लोगों ने लंबे समय तक मेहनत कर अपने प्रतिष्ठान वहां बने हैं ऐसे में अगर उनके प्रतिष्ठान टूट जाएंगे तो वह सड़कों पर आ जाएंगे। खुद तोड़ रहे दुकान एक और जहां व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ पहुंच और लगातार जनप्रतिनिधियों के संपर्क में भी है तो वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के मन से ध्वस्तीकरण का खतरा नहीं निकला है। वह खुद अपने प्रतिष्ठान तोड़ रहे हैं और उनका कहना है कि जो आदेश आया है उसके अनुसार भी हमें सेटबैक के लिए आगे से अपने प्रतिष्ठान तोड़ने होंगे इसलिए हम स्वयं ही उसे कार्रवाई को कर रहे हैं। स्पष्ट नहीं है स्थिति ध्वस्तीकरण को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है क्योंकि ध्वस्तीकरण करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट का है, इसलिए कोई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी इसमें कुछ बोलकर कोर्ट की अव मानना नहीं करना चाहता है। इसलिए अभी पूरा ध्वस्तीकरण का प्रकरण असमंजस में है। हालांकि व्यापारियों में भी इस प्रकार की चर्चा है कि ध्वस्तीकरण होगा लेकिन फिलहाल के लिए इसमे राहत दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'जीजू ने सपने में छेड़ा था, सच में नहीं':कानपुर कोर्ट में बोली साली, एयरफोर्स कर्मी ने 19 दिन जेल काटी; 7 साल बाद बरी
    Next Article
    होली के बाद वापसी में गोरखधाम एक्सप्रेस में उमड़ी भीड़:बर्थ की एक सीट पर बैठे रहे 6 लोग, RPF करती रही बैठाने में हेल्प, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment