Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पटना-कोटा एक्सप्रेस का जौनपुर सिटी में ठहराव:केंद्रीय रेल मंत्री ने राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव की पहल पर दी स्वीकृति

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर सिटी स्टेशन पर पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जल्द शुरू होगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की पहल पर लिया गया है। जनपद के सैकड़ों यात्री लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे। इस मांग को लेकर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। उन्होंने जौनपुर सिटी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का आग्रह किया था। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए गाड़ी संख्या 13239/13240 पटना-कोटा एक्सप्रेस के जौनपुर सिटी स्टेशन पर ठहराव को स्वीकृति दी। यह जानकारी राज्य मंत्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने दी। यह निर्णय जौनपुर के साथ-साथ पड़ोसी जनपदों के लोगों के लिए भी लाभदायक होगा। इस ठहराव से जिले में रोजगार और कारोबार में वृद्धि होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव की इस पहल का जनपद वासियों ने स्वागत किया है। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का भी आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में मानसिक तनाव रोकने को भागवत कथा:21 से 27 जून तक आयोजन, अध्यात्म से मिलेगा सकारात्मक मार्गदर्शन
    Next Article
    मुकदमे में फंसे कोचिंग संचालक ने आगे कर दिए बच्चे:पैरेंट्स ने मोटी फीस भरकर इन्हें पढ़ने भेजा; बार अध्यक्ष बोले-पुलिस को FIR लिखनी चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment