Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में दो दुकानों में आग:टायर और कपड़े प्रेस की दुकानों में नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    11 hours ago

    1

    0

    हरदोई के सरकुलर रोड पर रविवार देर रात भीषण आग लगने से दो दुकानें जलकर राख हो गईं। राम जानकी मंदिर के सामने स्थित मोटर रिपेयरिंग और कपड़े प्रेस करने की दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर रात मोटर रिपेयरिंग की दुकान से धुआं निकलता देखा गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और बगल की कपड़े प्रेस करने वाली दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। मोटर रिपेयरिंग की दुकान में टायर, ग्रीस और मोबिल ऑयल जैसे ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैली और टीन शेड के ऊपर से ऊंची लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी शिवराम यादव अपनी टीम और दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। यह क्षेत्र घनी आबादी वाला होने के कारण आग के फैलने का खतरा था। दमकल कर्मियों ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस अग्निकांड में मोटर रिपेयरिंग की दुकान में रखे टायर, रिपेयरिंग के औजार और मशीनरी जलकर नष्ट हो गए। प्रेस की दुकान में ग्राहकों के कपड़े और अन्य सामान भी राख हो गए। अग्निशमन अधिकारी शिवराम यादव ने बताया कि आग लगने के कारणों की प्राथमिक जांच जारी है। शुरुआती अंदेशा शॉर्ट सर्किट का है। प्रभावित दुकानदारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। उनका कहना है कि यह दुकानें उनकी आजीविका का एकमात्र साधन थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में पाक कला प्रतियोगिता:निर्मला देवी फर्स्ट रहीं, रामश्री और जावित्री ने भी जीते पुरस्कार
    Next Article
    यूथ कांग्रेस महासचिव मोंटी शुक्ला को दिल्ली पुलिस ने उठाया:ललितपुर से पकड़ा, AI समिट में हुए प्रदर्शन में हंगामे का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment