Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा के शिवभक्त की कांवड़ पर हड्‌डी फेंकी:यूपी में 4 युवकों की हरकत; बेटी होने की खुशी में लाया था, खंडित होने पर बिलखकर रोया

    10 hours ago

    1

    0

    बेटी होने की खुशी में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे हरियाणा के पानीपत निवासी युवक की दंडवत कांवड़ खंडित कर दी गई। घटना यूपी से कैराना में हुई। युवक का आरोप है कि जैसे ही एक मस्जिद के सामने पहुंचा, वहां मौजूद चार युवकों ने उस पर हड्‌डी का टुकड़ा फेंक दिया। इससे उसकी कांवड़ की पवित्रता भंग हो गई। इस घटनाक्रम के बाद वहां पहुंचे अन्य कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर यूपी पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह मामला शांत कराया गया। पीड़ित कांवड़िये ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कांवड़ खंडित होने पर हंगामा होता और पीड़ित बिलखकर रोता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस भी मौजूद है, जो कांवड़ियों को समझा रही है। उधर, इस मामले में शामली एसपी एनपी सिंह ने सफाई दी। कहना सड़क किनारे मिट्टी में कोई पुरानी हड्डी दबी हुई थी, जो वाहनों की आवाजाही या हलचल से ऊपर आ गई थी। फेंकने की बात पुलिस की जांच में सामने नहीं आई। कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों के हंगामे के PHOTOS… पीड़ित कांवड़िए की जुबानी, कांवड़ खंडित होने की पूरी कहानी… मांस नहीं फेंका गया, मिट्टी में दबी थी हड्डी मामले के तूल पकड़ते ही शामली के पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने सामने आकर स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच और मौके के मुआयने से ऐसा प्रतीत होता है कि सड़क किनारे मिट्टी में कोई पुरानी हड्डी दबी हुई थी, जो वाहनों की आवाजाही या हलचल से ऊपर आ गई थी। कहना है कि अब तक की तफ्तीश में किसी भी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर मांस या हड्डी फेंके जाने का कोई साक्ष्य या पुष्टि नहीं मिली है। अब इस क्षेत्र की और भी गहनता से साफ सफाई करवाई जा रही है। वहीं, जिन पर आरोप लगाए गए थे, उन नाबालिग लड़कों से भी पुलिस ने पूछताछ कर ली है। उनका घर भी वहीं है। उनसे पूछताछ में भी हड्‌डी फेंके जाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। ---------------------------------- कांवड़ यात्रा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा-₹5.5 करोड़ की 'कार मॉडल' पर कांवड़,VIDEO:चलता-फिरता जिम और 'गोल्डन कांवड़' को देखने उमड़ी भीड़; कांवड़िए बोले-नशा छोड़ जिम अपनाओ सावन की शुरुआत के साथ हरियाणा में कांवड़ यात्रा भी रफ्तार पकड़ चुकी है। इस बार शिवभक्त सिर्फ आस्था ही नहीं, बल्कि अपनी क्रिएटिविटी और अलग अंदाज से भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। कोई 5.5 करोड़ रुपए कीमत की लग्जरी कार के मॉडल पर कांवड़ लेकर निकल रहा है तो कोई चलते-फिरते जिम वाली कांवड़ के जरिए फिटनेस का संदेश दे रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर बवाल-पथराव:महिलाओं ने भी ईंटें फेंकी; सिर बचाकर पुलिसवाले भागे, कई घायल
    Next Article
    PM मोदी के खिलाफ जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी का मामला:प्रदर्शन में शामिल युवती पर नोएडा में FIR, वीडियो और सोशल मीडिया क्लिप की जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment