Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM मोदी के खिलाफ जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी का मामला:प्रदर्शन में शामिल युवती पर नोएडा में FIR, वीडियो और सोशल मीडिया क्लिप की जांच शुरू

    9 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। जिससे उनके संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची। यह टिप्पणी जानबूझकर की गई और इसका उद्देश्य सामाजिक वैमनस्य फैलाना तथा लोक-शांति को प्रभावित करना था। पुलिस ने बताया- प्रदर्शन के दौरान बनाए गए वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। उपलब्ध सभी इलेक्ट्रॉनिक और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक व्यक्ति की वीडियो बहुत वायरल हो रही है। जिसमें वो PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाली लड़की पर एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दे रहा है। लड़की की वीडियो से उस पर एफआईआर दर्ज होने का दावा भी कर रहा है। देखें सोशल मीडिया पोस्ट की तस्वीर… वीडियो में क्या है: व्यक्ति वीडियो में लड़की की फोटो और एफआईआर कॉपी दिखाते हुए कहता है- "साथियों, गुड न्यूज है। एफआईआर दर्ज हो चुकी है फाइनली। इसका नाम रुचिका है। नोएडा की रहने वाली है। ये उम्र में मेजर है, माइनर नहीं है। आप सबको बता दूं। बहुत ज्यादा डिटेल अभी भी नहीं दे सकता हूं। एफआईआर के स्क्रीनशॉट शेयर कर रहा हूं। यह आप लोगों की मेहनत का नतीजा है कि फाइनली हम इसे ढूंढ पाए, वहां तक पहुंच पाए और इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। अब हमारा काम यह है कि इस वीडियो को इतना शेयर करना है, कमेंट बॉक्स में उत्तर प्रदेश पुलिस और नोएडा पुलिस को टैग करना है कि इसके ऊपर जल्द से जल्द कार्यवाही हो। पुलिस इसको ढूंढ के इसको गिरफ्तार करे। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने की आजादी है। लेकिन देश के सर्वोच्च पद प्रधानमंत्री को गालियां देना, आर्मी को गालियां देना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगा। इस एफआईआर के लिए शेखर चहल भाई को और रोहित शर्मा भाई को भी बहुत-बहुत धन्यवाद। उनकी भी मेहनत है। आप सबको भी बधाई हो, धन्यवाद। अब इस वीडियो को इतना शेयर करो कि सब तक पहुंचे और कमेंट बॉक्स को भी भरते रहना। जय श्री राम, जय"। फिलहाल ये व्यक्ति कौन है, इस बारे में एक जानकारी नहीं मिल पाई है। इस मामले में गाजियाबाद की एक महिला वकील में रूचिका सिंह नाम की महिला पर जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। दिल्ली सरकार ने क्या कहा दिल्ली सरकार ने जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर कहा है कि प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ सामान्य रूप से कोई प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि, जिन लोगों पर आपराधिक आरोप हैं या जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, उन पर यह राहत लागू नहीं होगी। यदि किसी प्रदर्शनकारी को हिरासत में लिया गया है, तो उसके मामले की समीक्षा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप की जाएगी और आवश्यक होने पर रिहाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। आपत्तिजनक कंटेंट पर दिल्ली पुलिस भी सक्रिय दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य संवैधानिक पदाधिकारियों के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए गए कथित आपत्तिजनक कंटेंट के संबंध में भी एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को पत्र लिखकर ऐसे कंटेंट को हटाने और उसे पोस्ट करने वाले यूजर्स की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। पुलिस का मानना है कि इस तरह के कंटेंट के प्रसार से प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंच सकता है तथा इससे कानून-व्यवस्था और राजनीतिक माहौल प्रभावित होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो सामग्री की भी पड़ताल कर रही हैं। नोएडा पुलिस ने रुचिका सिंह पर BNS की धारा 352, 353(1) और 356(1) में केस दर्ज किया है। जानिए इन धाराओं का मतलब और इनमें सजा का क्या प्रावधान है। धारा 352 (BNS): किसी का जानबूझकर अपमान करना, जिससे झगड़ा या शांति भंग होने की आशंका हो। इसमें 2 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। धारा 353(1) (BNS): झूठी या भड़काऊ बात फैलाना, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने या अशांति फैलने का खतरा हो। इसमें 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। धारा 356(1) (BNS): किसी की छवि खराब करने के लिए मानहानि करने वाला बयान देना या प्रकाशित करना। इसमें 2 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। क्या होता है जीरो एफआईआर? …………………… ये खबर भी पढ़िए- राम या रावण…पहला कांवड़िया कौन:4 करोड़ कांवड़िए जल चढ़ाएंगे; यूपी में 8 हजार करोड़ का बिजनेस, कितनी बदली कांवड़ यात्रा सड़कों पर करोड़ों कांवड़िए, तन पर भगवा कपड़े, कंधे पर कांवड़ और जुबान पर बोल बम…। आज से सावन की शुरुआत हो चुकी है। शिवभक्त जलाभिषेक के लिए गंगा जल लेने निकल पड़े हैं। यूपी के शिवालय पूरी तरह सज चुके हैं। देश में सबसे ज्यादा कांवड़िए उत्तर प्रदेश में चलते हैं, फिर उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली का नंबर आता है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा के शिवभक्त की कांवड़ पर हड्‌डी फेंकी:यूपी में 4 युवकों की हरकत; बेटी होने की खुशी में लाया था, खंडित होने पर बिलखकर रोया
    Next Article
    पत्नी से अफेयर पर कारोबारी को मारकर जलाया:जंगल से मिला कंकाल; जालौन में आरोपी बोला- धमकी देता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment