Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणवी सिंगर की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला मुकरा:बोला- मैंने नहीं मारा, मर्डर के वक्त बाहर था; बेशक लोकेशन चेक कर लो

    6 hours ago

    1

    0

    हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला भूपेंद्र ढींगरा अब बैकफुट पर आ गया है। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर कहा, “सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक यह बात फैली हुई है कि अंकित बालियान की मैंने हत्या की। भाइयों, मैंने उसको नहीं मारा। जिस समय अंकित का मर्डर हुआ, उस वक्त मैं बाहर गया हुआ था। मेरी लोकेशन चेक कर सकते हो।” भूपेंद्र ने कहा, “मर्डर के बाद अंकित के माता-पिता, पत्नी और परिवार के सभी लोग रो रहे हैं। मैं भी हरियाणवी कलाकार हूं और अंकित के परिवार से कहना चाहता हूं कि मुझे भी एक भाई की तरह रखें। मेरे अपने मां-बाप नहीं हैं। मैं अंकित की बहन को अपनी बहन मानता हूं।” 26 अगस्त की शाम को यूपी के शामली में जिम से निकलते ही बाइक सवार चार बदमाशों ने अंकित बालियान की गोलियां मारकर हत्या की थी। इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। अंकित शामली के ही बनतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। ढींगरा ने पहले कहा था- अंकित ने दुर्व्यवहार किया था इससे पहले भूपेंद्र ढींगरा ने खुद को सिंगर और एक्टर बताते हुए एक वीडियो जारी करते हुए अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। दावा किया था कि अंकित ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। उसे गंदी-गंदी गालियां दी थीं। इसी का बदला लेने के लिए उसने अंकित की हत्या की। अंकित की पत्नी बोलीं- आरोपियों का एनकाउंटर हो वहीं अंकित की पत्नी सीमा ने कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उनके पति की हत्या करने वाले लोग कौन थे और कहां से आए थे। मांग की कि जिन लोगों ने उनके पति की जान ली, उन्हें भी तुरंत दंड दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके पति की हत्या की गई, उसी तरह आरोपियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए। सोनीपत का बदमाश भोलू भी ले चुका हत्या करने की जिम्मेदारी वहीं, सोनीपत निवासी भोलू शाहपुरिया भी इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ले चुका है। भोलू के खिलाफ सोनीपत समेत कई स्थानों पर आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। उसने खुद को ‘गोगी गैंग’ का मेंबर बताते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था-ये जो शामली में अंकित बालियान का मर्डर हुआ है, इसकी पूरी जिम्मेदारी मैं भोलू शाहपुरिया (सोनीपत) लेता हूं। ये हमारे दुश्मनों का साथ देता था। हमारे गोगी भाई के साथ हुई घटना पर इसने गाना बनाया था। हमारे दुश्मनों का आपराधिक कामों में साथ देता था। इसका अंजाम इसको मिल गया। जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा, उन सबका यही हाल होगा। ये तो शुरुआत है, सबका यही हाल होगा…। SP बोले- करनाल-पानीपत के शूटर शामिल शामली SP नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, जांच में पानीपत और करनाल के शूटरों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। हरियाणा पुलिस, STF और क्राइम ब्रांच की टीमें इस एंगल पर काम कर रही हैं। टीमों ने शामली के अलावा रोहतक, पानीपत, सोनीपत और दिल्ली के खजूरी खास में दबिश देकर 2 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस संदिग्धों के संपर्क, मोबाइल लोकेशन और CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों के शामली पहुंचने, रुकने और वारदात के बाद फरार होने के रूट का पता लगाया जा सके। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणवी सिंगर की हत्या का जश्न मनाता नजर आया ढींगरा,VIDEO:रात को लाइव आया एक्टर, फ्रेंड्स पूछ रहे-ये क्या चल रहा; बालियान की पत्नी बोलीं-एनकाउंटर हो हरियाणवी गायक और एक्टर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हुई हत्या जिम्मेदारी लेने वाले एक्टर भूपेंद्र ढींगरा शुक्रवार को भी सोशल मीडिया पर लाइव आया। इसमें वह हंसता और मनाता नजर आ रहा है। कुछ लोग उसे बधाई दे रहे है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'IPS वीडियो कॉल पर टॉर्चर देखकर हंसते रहे':मेरठ में पीड़ित बोले- पीने को पेशाब दी, अविनाश पांडे जैसा क्रूर अफसर नहीं देखा
    Next Article
    संबंध न बनाने पर गुस्साया,होटल में गर्लफ्रेंड को मार डाला:फिरोजाबाद में प्रेमी ने हाईडोज दवा खाई; बहन बोली- सहेली ने मरवा दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment