Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संबंध न बनाने पर गुस्साया,होटल में गर्लफ्रेंड को मार डाला:फिरोजाबाद में प्रेमी ने हाईडोज दवा खाई; बहन बोली- सहेली ने मरवा दिया

    6 hours ago

    1

    0

    'काजल ने मेरी बहन को मरवा दिया। उसका रेप करवा दिया। ये दरिंदे जब-जब दिखाई देंगे, हमें बहुत दुख होगा। इन सबको हमारी आंखों के सामने फांसी होनी चाहिए, तब हमारी बहन को इंसाफ और हमें तसल्ली मिलेगी। घर आने से पहले बोल रही थी कि बहुत तेज भूख लगी है, कुछ अच्छा खाना बना लो। फिर वो घर वापस नहीं आ पाई। मेरी बहन चली गई, मैं अकेली रह गई।' यह दर्द है उस लड़की का, जिसकी बहन रक्षाबंधन पर घर आने वाली थी। लेकिन, उसकी जगह लाश घर पहुंची, तो पूरा परिवार रोने-चीखने लगा। फिरोजाबाद में 26 अगस्त (बुधवार) को प्रेमी ने दोबारा रिलेशन बनाने से मना करने पर लड़की की हत्या कर दी थी। जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर दैनिक भास्कर की टीम लड़की के घर पहुंची और परिवारवालों से बातचीत की। पहले जानिए क्या था मामला… फिरोजाबाद के एक होटल में 21 साल की लड़की की हत्या हो गई थी। प्रेमी ने सेक्स पावर की दवा खाकर संबंध बनाए। देर रात दोबारा संबंध बनाने की कोशिश की, तो लड़की ने इनकार कर दिया। इस पर प्रेमी बौखला गया। उसने प्रेमिका का सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। शनिवार (29) अगस्त को पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा किया। लड़की के घर से 3 किमी दूर रहता था प्रेमी लड़की नसीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। परिवार में पिता-मां, बड़ी बहन और 2 छोटे भाई हैं। बड़ी बहन भी प्राइवेट जॉब करती है। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। पिता किसानी और मजदूरी करते हैं। लड़की ने 12वीं तक की पढ़ाई 3 किमी दूर दूसरे गांव से की थी। वहीं पर आरोपी प्रेमी राहुल उर्फ नितिन (24) का घर है। 12वीं तक दोनों ने साथ पढ़ाई की 12वीं तक लड़की और राहुल साथ पढ़े थे। दोनों के बीच बातचीत होती थी। इसके बाद लड़की ने बीएससी बायो की पढ़ाई की। इस समय उसका थर्ड ईयर चल रहा था। इसके साथ ही वह फिरोजाबाद से नर्सिंग का सर्टिफिकेट कोर्स भी कर रही थी। ढाई महीने पहले लड़की ने घरवालों को बताया था कि मुझे और कॉलेज के कुछ बच्चों को जॉब के लिए गुरुग्राम भेजा जा रहा है। घरवालों से छिपकर ब्लिंकिट में काम करने लगी घरवालों को बताकर लड़की गुरुग्राम चली गई। परिवारवालों ने पता किया, तो उन्हें लड़की के ब्लिकिंट में काम करने का पता चला। बाकी बच्चों ने भी घर में झूठ बोला था। दूसरी ओर, राहुल ने भी शिकोहाबाद में डेयरी वगैरह का काम शुरू कर दिया था। भाई बोला- मुझे दीदी ने लेने आने से रोक दिया था लड़की के छोटे भाई ने बताया- दीदी ने रक्षाबंधन पर आने के लिए कहा था। वो बस से गुरुग्राम से निकली थीं। हमने कहा कि शिकोहाबाद से मैं लेने आ जाऊंगा। शिकोहाबाद पहुंचकर उन्होंने कहा कि जाम बहुत लगा था। अब काफी लेट हो गया है। मैं अपनी दोस्त के पास रुक जाती हूं। घरवालों ने फोन किया, तो पुलिस ने उठाया मैंने मम्मी को बताया तो उन्होंने दीदी की सहेली से बात की थी। उन्होंने कहा था कि कोई दिक्कत नहीं है। आंटी ये मेरे पास रुकेगी, सुबह घर भेज देंगे। सुबह गांव में कुछ चर्चा हो रही थी। हम लोगों ने दीदी के नंबर पर कॉल किया, तो पुलिस ने उठाया। उन्होंने कहा कि लड़की का एक्सीडेंट हो गया है, थाने आ जाओ। हम लोग पहुंचे, तो हमें सीधे दीदी का शव दिया गया। प्रेमी के बर्थडे पर लड़की से मिलने का प्लान था पुलिस के खुलासे के मुताबिक, लड़की ने घर पर सहेली के यहां रुकने की बात कही, लेकिन राहुल ने पहले से ही उससे मिलने का प्लान बना रखा था। 26 अगस्त को उसका बर्थडे था, जिस पर दोनों को मिलना था। शाम को 8 बजे लड़की ने अपनी सहेली काजल के घर पर बैग रखा और राहुल के साथ चली गई। रात 10 बजे दोनों होटल जाने के लिए निकले रात 10 बजे राहुल लड़की से मिला। करीब 15 मिनट बाद दोनों मईयामई स्थित एक होटल पहुंच गए। राहुल ने अपने दोस्त अभिषेक की मदद से एक कमरा पहले से ले रखा था। राहुल ने अभिषेक को बाहर रहने के लिए कहा था। होटल के कमरे में राहुल ने सेक्स पावर बढ़ाने की दवा खाई। इसके बाद उसने लड़की के साथ संबंध बनाए। इस दौरान लड़की के प्राइवेट पार्ट में ब्लीडिंग होने लगी। दूसरी बार रिलेशन बनाने से मना करने पर बौखलाया प्रेमी रात करीब ढाई बजे राहुल ने दोबारा लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की ने उसे रोक दिया। इस पर राहुल बौखला गया और उसने लड़की का सिर पकड़कर दीवार पर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से लड़की की हालत बिगड़ गई। उसके शरीर के अंदर भी काफी ब्लीडिंग हुई थी। हालत बिगड़ने पर राहुल और उसका दोस्त अभिषेक उसे बाइक से अस्पताल ले जाने लगे। प्रेमी ने बाइक चलाई, दोस्त पकड़कर बैठा राहुल बाइक चला रहा था और अभिषेक पीछे बैठा था। लड़की दोनों के बीच बैठी थी। पुलिस के अनुसार, रास्ते में लड़की के पैरों से खून बह रहा था। उसके कपड़ों पर भी खून लगा था। रात करीब 3 बजे वे हाईवे किनारे स्थित मां सावंती देवी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के टेक्नीशियन हरिओम यादव ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राहुल को पकड़ लिया, जबकि अभिषेक भाग गया। मां बोली- हॉस्टल की तरफ से भेजा गया था उधर, लड़की के घरवालों को उसकी सहेली काजल ने बताया था कि सुबह 8 बजे तक बेटी घर पहुंच जाएगी। लड़की की मां ने रोते हुए बताया कि देव कॉलेज के हॉस्टल से मेरी बेटी को बाहर भेजा गया था। वहां 20 लड़कियां साथ गई थीं। वो बता रही थीं कि किसी फैक्ट्री में काम करती है। फैक्ट्री में छुट्‌टी हुई तो घर आ रही थी वहां छुट्टी हुई थी, तो मेरी बेटी घर वापस आ रही थी। हमारी उससे लगातार बात हो रही थी। उसने कहा था कि मम्मी, मैं आ रही हूं, मुझे बहुत भूख लगी है, जल्दी से कुछ बना लेना। मैंने कहा तू आ जा बेटा, मैं तेरे लिए बना दूंगी। काजल नाम की एक लड़की पिछले 3 दिनों से लगातार उसे फोन करके अपने पास बुला रही थी। काजल ने शाम को 8 से 8:30 बजे के बीच मुझे फोन किया। कहा कि आंटीजी, आप चिंता मत करो, आपकी बेटी बिल्कुल सही है। मैं उसे सुबह 7 से 8 बजे के बीच घर भेज दूंगी। लेकिन, मेरी बेटी घर नहीं आई। उस काजल ने ही मेरी लड़की को मरवा दिया। तीन महीने बाद घर लौट रही थी लड़की की बड़ी बहन ने बताया- वह 3 महीने बाद घर वापस आ रही थी। मेरी बहन गुड़गांव से शिकोहाबाद तक पूरी तरह सुरक्षित पहुंच गई थी। इसके बाद वह काजल के कमरे पर गई। काजल ने हमारी मां को फोन करके आश्वस्त भी किया कि सुबह तक ये आपके पास पहुंच जाएगी। मेरी बहन कभी घर नहीं पहुंची। हमें पूरा यकीन है कि काजल ने साजिश के तहत अन्य लड़कों के साथ मिलकर मेरी बहन का रेप करवाया। फिर उसकी हत्या करवा दी। मैं अब अकेली रह गई हूं। मेरी जुड़वां जैसी बहन को हमसे छीन लिया गया है। आरोपियों को फांसी दी जानी चाहिए, तभी मेरी बहन को न्याय मिलेगा। एसपी देहात अनुज चौधरी ने बताया कि आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई है। पुलिस अब फरार अभिषेक की गिरफ्तारी, सहेली की भूमिका और मोबाइल समेत दूसरे साक्ष्यों की जांच कर रही है। ------------------ यह खबर भी पढ़ें… यूपी में गर्लफ्रेंड का सिर दीवार पर पटककर मार डाला:दवा खाकर रिलेशन बना रहा था, लड़की के मना करने से गुस्सा गया फिरोजाबाद में होटल में 21 साल की युवती की संदिग्ध मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि प्रेमी राहुल उर्फ नितिन ने सेक्स पावर बढ़ाने की दवा खाकर गर्लफ्रेंड के साथ जबरन रिलेशन बनाए। रात करीब ढाई बजे उसने दोबारा रिलेशन बनाने की कोशिश की तो युवती ने मना किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणवी सिंगर की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला मुकरा:बोला- मैंने नहीं मारा, मर्डर के वक्त बाहर था; बेशक लोकेशन चेक कर लो
    Next Article
    नाजिया को 6 बार जान से मारने की धमकी क्यों?:सऊदी, बांग्लादेश, पाकिस्तान से फोन आए, चेतावनी- ‘सिर तन से जुदा’ कर देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment