Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में आज शाम 6 बजे से रूट डायवर्जन:कांवड़ यात्रा के लिए बड़े वाहनों का बदलेगा ट्रैफिक, सोमवार शाम तक रहेगी व्यवस्था

    19 hours ago

    1

    0

    सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर हाथरस पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। शुक्रवार (31 जुलाई) शाम 6 बजे से सोमवार शाम 6 बजे तक जिले में मध्यम और भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान डीसीएम, ट्रक, ट्रोला सहित अन्य बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा, ताकि कांवड़ियों की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे। पुलिस प्रशासन के अनुसार यह व्यवस्था सावन के प्रत्येक सोमवार से पहले लागू रहेगी। इस बार यह डायवर्जन 31 जुलाई से 4 अगस्त, 7 से 10 अगस्त, 14 से 17 अगस्त और 21 से 24 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। आगरा-अलीगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों का बदलेगा रूट आगरा से आने वाले भारी वाहन चौधरी चरण सिंह (मुरसान) चौराहा, सादाबाद से मथुरा की ओर भेजे जाएंगे। वहीं नगला भुस तिराहा (चंदपा) से वाहन बाईपास होते हुए हतीसा पुल के रास्ते आगे जाएंगे। अलीगढ़ से आने वाले वाहन सासनी कोतवाली चौराहा से इगलास, फिर रुहेरी तिराहा होते हुए मथुरा-बरेली बाईपास से मथुरा और आगरा की ओर जाएंगे। कासगंज की ओर जाने वाले वाहन सर्दला पुल से एटा-अलीगढ़ बाईपास का उपयोग करेंगे। कासगंज और मथुरा की ओर से आने वालों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग कासगंज से आने वाले वाहन सिकंदराराऊ पंत चौराहा, नवीन न्यायालय अंडरपास, अलीगढ़ रोड और मथुरा-बरेली बाईपास के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। इसी तरह कासगंज, एटा और बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को भी बाईपास मार्ग से निकाला जाएगा। मथुरा और आगरा से आने वाले वाहन मुरसान चौराहा से मथुरा-बरेली बाईपास पर भेजे जाएंगे। हतीसा पुल के ऊपर और नीचे दोनों मार्गों से अलीगढ़, एटा, बरेली और कासगंज की ओर जाने की व्यवस्था रहेगी। जलेसर मार्ग पर रोक, आपातकालीन वाहनों को छूट जलेसर की ओर से आने वाले वाहनों को काशीराम कॉलोनी पर रोका जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें डीआरबी तिराहे के रास्ते भेजा जाएगा। वहीं सिकंदराराऊ से आने वाले वाहन कैलोरा चौराहा और सासनी रोड अंडरपास से मथुरा-बरेली बाईपास होते हुए आगे जाएंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कासगंज से मथुरा रोड पर प्रत्येक शुक्रवार शाम से सोमवार शाम तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी जाएगी। प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन योजना का पालन करने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव के स्वागत में युवक से ₹50 हजार चोरी:संभल में भीड़ के बीच जेब से उड़ा ले गया रुपए, 3 घंटे बाद चला पता
    Next Article
    गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस की कार्रवाई, डबल फाटक रेलवे लाइन के पास से दबोचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment