Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस की कार्रवाई, डबल फाटक रेलवे लाइन के पास से दबोचे

    20 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को डबल फाटक रेलवे लाइन के पास से दबोचकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम के नेतृत्व में गुरुवार (30 जुलाई) को की गई। डबल फाटक रेलवे लाइन के पास से हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामजी पुत्र सूरजपाल सोनी, निवासी लोधवारी, थाना डीह, और अल्ताफ उमर पुत्र तारिक अजीज, निवासी मकान संख्या 608/13 बड़ा घोसियाना, थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे थे। काफी समय से उनकी तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के मुताबिक, अल्ताफ उमर के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रामजी के विरुद्ध कोतवाली नगर और लालगंज थानों में भी विभिन्न मामले दर्ज हैं। इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, आरक्षी कौशल किशोर, आरक्षी प्रवेन्द्र और आरक्षी नितिन पटेल शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में आज शाम 6 बजे से रूट डायवर्जन:कांवड़ यात्रा के लिए बड़े वाहनों का बदलेगा ट्रैफिक, सोमवार शाम तक रहेगी व्यवस्था
    Next Article
    सात साल पुराने पॉक्सो केस में दो दोषी करार:फर्रुखाबाद में नाबालिग के अपहरण और रेप मामले में फैसला, आज सजा पर सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment