Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में हाईवे पर कांवड़ियों से भरे जुगाड़ में टक्कर:DCM ने मारी टक्कर, 6 घायल; सोरों से कांवड़ लेकर राजस्थान लौट रहे थे सभी

    1 day ago

    1

    0

    हाथरस में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के करीब 3 बजे बड़ा हादसा हो गया। रुहेरी कट के पास कांवड़ियों के जत्थे में शामिल जुगाड़ वाहन में डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में जुगाड़ में सवार छह कांवड़िए घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सभी कांवड़िए राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले हैं। वे कासगंज के सोरों स्थित गंगा घाट से कांवड़ लेकर अपने गांव लौट रहे थे। जत्थे में कुछ लोग पैदल चल रहे थे, जबकि छह कांवड़िए जुगाड़ वाहन में सवार थे। इसी दौरान रुहेरी कट के पास डीसीएम की टक्कर से वाहन हादसे का शिकार हो गया। सोरों से गंगा जल लेकर करौली लौट रहे थे कांवड़िए कांवड़ियों का जत्था राजस्थान के करौली जिले के सिली का पुरा गांव से कासगंज के सोरों पहुंचा था। गंगा घाट से कांवड़ में जल भरने के बाद सभी वापस करौली लौट रहे थे। शनिवार तड़के उनका जत्था हाथरस में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे से गुजर रहा था। हादसा सुबह करीब 3 बजे रुहेरी कट के पास हुआ। जत्थे में शामिल कुछ कांवड़िए पैदल चल रहे थे, जबकि कुछ जुगाड़ वाहन में सवार थे। इसी दौरान एक डीसीएम ने जुगाड़ वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए। छह कांवड़िए घायल, सभी राजस्थान के रहने वाले हादसे में सचिन, वीरेंद्र, रविंद्र और आसाराम घायल हुए हैं। ये चारों सिली का पुरा गांव, करौली राजस्थान के निवासी हैं। इनके अलावा करौली के गुर्जर खेड़िया निवासी राजेंद्र और राजस्थान के भरतपुर निवासी सुरेंद्र मीणा भी घायल हुए हैं। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से सभी को हायर सेंटर रेफर सभी घायलों को पहले हाथरस जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उनकी हालत को देखते हुए सभी छह घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई और घटना की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात की गोशाला में दो गोवंश मृत मिले:ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर लगाए गंभीर आरोप, एक महीने में 10 से ज्यादा की मौत का दावा
    Next Article
    सर्वेयरों के जुलूस के बाद सीएम से मिले चरखारी विधायक:बोले- सबूत देने के 24 घंटे बाद भी FIR नहीं, महोबा में अफसरों की मिलीभगत का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment