Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सर्वेयरों के जुलूस के बाद सीएम से मिले चरखारी विधायक:बोले- सबूत देने के 24 घंटे बाद भी FIR नहीं, महोबा में अफसरों की मिलीभगत का आरोप

    1 day ago

    1

    0

    महोबा के चरखारी में फसल सर्वे के नाम पर किसानों से अवैध वसूली के मामले में सियासत तेज हो गई है। नटर्रा गांव में ग्रामीणों ने कथित तौर पर अवैध वसूली करने वाले दो सर्वेयरों का जुलूस निकाला था। मामले के बाद चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने सीएम को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि करीब एक महीने से लगातार हो रही बारिश से धान और उड़द की फसलें बर्बाद हो गई हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों के तहत ऐसी आपात स्थिति में किसानों को राहत मिलनी चाहिए। इसके बावजूद बीमा कंपनी के सर्वेयरों पर किसानों से PhonePe/UPI के जरिए अवैध वसूली करने का आरोप है। विधायक ने डिजिटल भुगतान के सबूत और ट्रांजैक्शन आईडी उपलब्ध होने का दावा किया। डीएम-एसपी को सबूत देने के बाद भी FIR नहीं विधायक ने आरोप लगाया कि डीएम गजल भरद्वाज और एसपी शशांक सिंह को WhatsApp के जरिए डिजिटल सबूत दिए गए, लेकिन 24 घंटे बाद भी स्थानीय पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी जांच के नाम पर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों की मिलीभगत का लगाया आरोप विधायक ने कहा कि किसानों से अवैध वसूली गंभीर मामला है। जब डिजिटल लेनदेन के सबूत उपलब्ध हैं तो कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है, इसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों की कथित मिलीभगत की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी। आपदा में विधायक निधि से सीधे मदद की मांग विधायक ने दूसरे ज्ञापन में विधायक निधि के नियमों में बदलाव की मांग की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति में बेसहारा और प्रभावित किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता देने के लिए विधायक निधि का इस्तेमाल किया जा सके। इसके लिए डीएम की सहमति से आधुनिक तकनीक के जरिए 24 घंटे के भीतर सहायता सीधे पीड़ित के खाते तक पहुंचाने की व्यवस्था होनी चाहिए। सीएम ने उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन विधायक ने मुख्यमंत्री से किसानों की फसल बर्बादी और कथित अवैध वसूली के मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में हाईवे पर कांवड़ियों से भरे जुगाड़ में टक्कर:DCM ने मारी टक्कर, 6 घायल; सोरों से कांवड़ लेकर राजस्थान लौट रहे थे सभी
    Next Article
    मेरठ में कल 15 केंद्रों पर होगी यूपीएससी की परीक्षा:सीडीएस के तीन और एनडीए-एनए के दो पालियों में होंगे पेपर, डेढ़ घंटे पहले मिलेगी एंट्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment