Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'इकरा हसन शादी करें तो हिंदू लड़के तैयार':सहारनपुर में भाजपा विधायक का दावा; सपा सांसद ने पूछा था- आपकी बेटी नहीं हूं क्या

    1 day ago

    1

    0

    सहारनपुर से कैराना सांसद इकरा हसन को लेकर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इकरा अगर तैयार हों तो हम उनकी शादी हिंदू गुर्जर लड़के से करा दें। गुर्जर समाज ने तो हमेशा उन्हें अपनी बेटी माना। अगर इकरा हिंदू से शादी करती हैं तो हम भी उन्हें बेटी मानेंगे। गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंद किशोर ने कहा कि हमारे यहां भी लड़कियां आईएएस, डॉक्टर और इंजीनियर हैं। वह शनिवार शाम 5 बजे गोरक्षा दल के पहले स्थापना दिवस पर सहारनपुर पहुंचे थे। दरअसल, करीब एक साल पहले इकरा ने गुर्जर समाज के लोगों से पूछा था- क्या मैं आपकी बेटी नहीं हूं? भाजपा विधायक नंदकिशोर की 3 बड़ी बातें पढ़िए… 1. योगीजी के सीएम बनने के बाद बदले इमरान मसूद नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि इमरान मसूद के सुर बदले हुए हैं। जब सरकार नहीं थी, जब योगी जी नहीं थे, तब वह क्या बोलते थे? जेहाद और जेहादी की बातें करते थे। आज कानून की बात करने लगे हैं। मैंने उनका एक वीडियो देखा है, जिसमें वह सहारनपुर की जनता को खुलेआम धमकी दे रहे थे। भारत का नौजवान किसी भी जाति या समुदाय की पहचान से ऊपर है। वह शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और सम्राट मिहिर भोज जैसे महापुरुषों की विरासत वाला नौजवान है। हमें इसी ताकत और एकजुटता के साथ आगे बढ़ना है। 2. दूसरे की बेटी भी मेरी बेटी मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि बजरंगबली की तरह और माताएं दुर्गा, मां शाकुंभरी और चंडी के रूप में अपनी ताकत पहचानें। बुजुर्ग समाज को दिशा दें। मैं कहकर जा रहा हूं कि यह सनातन की सदी है। आने वाले 10 साल में दुनिया के 70 प्रतिशत लोग हिंदू होंगे। मैंने हलाला के मुद्दे पर भी कहा है कि अगर हर व्यक्ति यह समझे कि दूसरे की बेटी भी मेरी बेटी है। उसके साथ गलत होने पर मुझे भी उतनी ही तकलीफ होनी चाहिए, तो ऐसी प्रथाएं खत्म होंगी। 3. गौ रक्षा हर हिंदू की जिम्मेदारी गौ रक्षा सिर्फ किसी संगठन या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है। हर सनातनी को गायों के संरक्षण के लिए आगे आना होगा। पहले गांवों में बूढ़ी गायों को भी परिवार का हिस्सा मानकर रखा जाता था। समय के साथ यह भावना कमजोर हुई है। विधायक गुर्जर ने कैराना पलायन, मुजफ्फरनगर दंगे और कानून-व्यवस्था का भी जिक्र किया। जातीय एकता पर जोर देते हुए उन्होंने गुर्जर, जाट, सैनी, पाल और कश्यप समाज के लोगों से कहा हिंदू समाज को जातियों में बंटने के बजाय एक परिवार की तरह आगे बढ़ना चाहिए। इकरा ने पूछा था- क्या मैं आपके समाज की बेटी नहीं हूं? कैराना सांसद इकरा हसन एक साल पहले सहारनपुर जिले गंगोह क्षेत्र के छापुर गांव पहुंची थीं। गांव गुर्जर बहुल है। वहां उन्होंने गांव के लोगों की मौजूदगी में भावुक होते हुए कहा था कि 'मुझे मुल्ली और आतंकवादी कहा जा रहा है। विरोध करने का अधिकार सबको है, लेकिन विरोध के दौरान धर्म, बिरादरी और महिलाओं के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया। वह समाज को तोड़ने का काम करती है। जब मैं चुनाव जीती थीं, तब हर धर्म और हर जाति के लोगों ने मुझे अपनी बेटी और बहन मानकर वोट दिया था। आज जिस तरह की मुझे गालियां दी जा रही हैं, वह सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की हर महिला का अपमान है। मैंने कभी धर्म या बिरादरी की राजनीति नहीं की। हमेशा सबको साथ लेकर चलने की कोशिश की है। अगर किसी को मेरा काम पसंद नहीं है तो पांच साल बाद मुझे बदल सकते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या मैं आपके समाज की बेटी नहीं हूं? …………………………………. ये खबर भी पढ़ें 'मेरी पत्नी बीमार, तुम्हारे साथ संबंध बनाना चाहता':कुशीनगर में स्कूल प्रबंधक ने महिला टीचर से की अश्लील हरकत, जेल भेजा गया कुशीनगर में एक स्कूल प्रबंधक ने महिला टीचर के साथ छेड़छाड़ की। जब टीचर ने विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना से जुड़ा 5 मिनट 47 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी भाजपा की मीडिया टीम घोषित:31 प्रवक्ताओं में 10 ब्राह्मण, 25 मीडिया पैनलिस्ट बने; पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन के विरोधी को मिली जगह
    Next Article
    आराधना मिश्रा ने कहा-अजय राय को हटाना रणनीति का हिस्सा:जिम्मेदारियों के साथ चुनौतियां आती हैं, मैं डरती नहीं हूं...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment