Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन के उरई मेडिकल कॉलेज में एबीवीपी का धरना-प्रदर्शन:प्राचार्य को हटाने की मांग की, गेट नंबर एक पर बैठे कार्यकर्ता

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में दो दिन पहले एबीवीपी कार्यकर्ताओं और जूनियर डॉक्टरों के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्राचार्य अरविंद त्रिवेदी को पद से हटाने की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दरअसल, दो दिन पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के कई छात्र-छात्राओं के प्रैक्टिकल में फेल होने का मामला सामने आया था। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि छात्रों को प्रैक्टिकल में पास कराने के नाम पर उनसे 35-35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। इसी शिकायत को लेकर कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन देने पहुंचे थे। आरोप है कि शिकायत रखने और ज्ञापन देने के दौरान वहां मौजूद जूनियर डॉक्टरों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद से ही छात्र संगठन में आक्रोश था। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी शुक्रवार को धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि मेडिकल कॉलेज परिसर में छात्रों के साथ मारपीट की घटना गंभीर है। छात्रों की शिकायत सुनकर उसका समाधान करने के बजाय उनके साथ मारपीट करना कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य अरविंद त्रिवेदी को हटाने के साथ ही प्रैक्टिकल में पास कराने के नाम पर रुपए मांगने और मारपीट के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। चार थानों की पुलिस और पीएसी तैनात प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। उरई कोतवाली पुलिस के साथ जालौन, चुर्खी, सिरसा कलार और आटा थानों की पुलिस तथा पीएसी की एक कंपनी को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान उरई सीओ राजेश कमल और सीओ जालौन अजय कुमार सिंह संभाल रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार और पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि प्रदर्शन के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मेडिकल कॉलेज में मारपीट के मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई के प्राचार्य अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि 18 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे प्राचार्य कार्यालय के बाहर बाहरी व्यक्तियों, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और छात्रों के बीच हुई मारपीट की घटना को गंभीरता से लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। समिति में एनाटमी विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह को अध्यक्ष, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के डॉ. चरक सागवान और दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. हिना रहमान को सदस्य बनाया गया है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रकरण की निष्पक्षता से जांच कर स्पष्ट संस्तुति सहित अपनी रिपोर्ट तीन कार्यदिवस के भीतर उपलब्ध कराए। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी की मांग लेकर प्रेमी के घर पहुंची छात्रा:शामली में युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
    Next Article
    देवोत्थानी एकादशी पर गूंजा ‘उठो देव, जागो देव’:हाथरस में शुरू हुए मांगलिक कार्य, महिलाओं ने गेरू-खड़िया से सजाई रंगोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment