Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी की मांग लेकर प्रेमी के घर पहुंची छात्रा:शामली में युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    शामली के कांधला कस्बे के एलम में सात साल के प्रेम संबंध के बाद शादी की जिद लेकर प्रेमी के घर पहुंची देहरादून निवासी बीएससी छात्रा ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। इसी बात से नाराज होकर युवती 20 नवंबर को अपनी मां, बहन और अन्य परिजनों के साथ ढोल-नगाड़े लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। वहां युवक के परिजनों पर अभद्रता करने और भला-बुरा कहने का आरोप लगाया है। युवती ने कांधला थाने में शिकायत देने की बात कही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। युवती के मुताबिक, करीब सात साल पहले उसकी मुलाकात कांधला क्षेत्र के एलम निवासी युवक से हुई थी। युवक दिल्ली में मर्चेंट नेवी में तैनात है। मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे प्रेम संबंध हो गए। फोन के माध्यम से भी लगातार संपर्क युवती का आरोप है कि युवक ने शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। दोनों सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से भी लगातार संपर्क में थे। युवती का कहना है कि वह लंबे समय से युवक के साथ शादी करने की उम्मीद लगाए बैठी थी। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि युवक के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी है। बताया गया कि युवक की शादी के कार्यक्रम 20 नवंबर को मंढा और 21 नवंबर को दिल्ली के मेट्रो विहार में होने थे। शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे। युवक से शादी करने की मांग दूसरी जगह शादी तय होने की जानकारी मिलने पर युवती अपने परिजनों के साथ एलम स्थित युवक के घर पहुंच गई। युवती मां, बहन और अन्य परिजनों के साथ ढोल-नगाड़े लेकर पहुंची और युवक से शादी करने की मांग की। युवती का आरोप है कि इस दौरान युवक के परिजनों ने उसके साथ अभद्रता की और भला-बुरा कहा। इसके बाद युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कांधला थाने में शिकायत देने की बात कही। 2021 में देहरादून में दर्ज कराया कांधला थाना प्रभारी बच्चू सिंह का कहना है कि युवती की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि युवती ने वर्ष 2021 में देहरादून में भी मुकदमा दर्ज कराया था। उस मामले में पुलिस की ओर से एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लग चुकी है। फिलहाल कांधला थाने में नई शिकायत मिलने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती को अश्लील कॉल कर धमकाने का आरोप, FIR:हरदोई में 3 बार तुड़वाया शादी का रिश्ता, परिवार को जान से मारने की धमकी
    Next Article
    जालौन के उरई मेडिकल कॉलेज में एबीवीपी का धरना-प्रदर्शन:प्राचार्य को हटाने की मांग की, गेट नंबर एक पर बैठे कार्यकर्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment