Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जम्मू-कश्मीर के डोडा में पाकिस्तानी आतंकी का सड़ा शव बरामद:M4 राइफल भी मिली, 1980 में इसका इस्तेमाल अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में करती थी

    20 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के डोडा में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पाकिस्तानी आतंकी का शव सुरक्षाबलों ने शनिवार को बरामद किया। इसके पास से नाइट विजन क्षमता वाली M4 राइफल भी बरामद हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, SOG डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF की संयुक्त टीम को सर्च के दौरान आतंकी के अवशेष बरामद किए। पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। एम 4 असॉल्ट राइफल अफगानिस्तान में अमेरिका सेना इस्तेमाल करती थी 1980 के दशक की एम 4 असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल अफगानिस्तान युद्ध के दौरान नाटो और अमेरिकी सेना करती थी। युद्ध और शहरी संघर्ष के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक हल्की, गैस-संचालित राइफल है। अफगानिस्तान से अमेरिकी और नाटो बलों के निकलने के बाद, इन राइफलों पर तालिबान ने कब्जा कर लिया था। बाद में यह पाकिस्तानी आतंकवादियों के हाथों में पड़ गईं, जो कश्मीर में घुसपैठ करते समय इन्हें साथ लाते हैं। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पुंछ अटैक में शामिल पाकिस्तानी आतंकी ढेर, एयरफोर्स काफिले पर फायरिंग की थी जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मार गिराए गए आतंकी की शनिवार को पहचान हो गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, यह पाकिस्तानी आतंकी यासिर उर्फ अबु तल्हा है और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    TMC सिंबल विवाद-EC ने बागी गुट से और दस्तावेज मांगे:दो सीटों पर उपचुनाव, फैसला नहीं आया तो कैंडिडेट निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे
    Next Article
    बेंगलुरु से लापता लड़की 7 महीने बाद OTP से मिली:सरकारी योजना के लिए पति के नंबर से रजिस्ट्रेशन कराया था, पुलिस ने ट्रैक किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment