Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर के 3 वांछितों पर 50-50 हजार का इनाम:वाराणसी पुलिस उपमहानिरीक्षक ने गिरफ्तारी के लिए किया घोषित

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर में अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों पर वाराणसी पुलिस उपमहानिरीक्षक ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनाम की घोषणा के बाद पुलिस ने इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए तलाश और दबिश तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, पहला वांछित अभियुक्त कुन्दन यादव पुत्र विजय यादव है, जो जौनपुर के थाना बक्सा अंतर्गत ग्राम उटरूखुर्द का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। कुन्दन यादव के खिलाफ थाना बक्सा में मु0अ0सं0-434/2026 दर्ज है, जिसमें धारा 308(5) एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत है। इसी क्रम में, थाना नेवढ़िया क्षेत्र के दो अन्य वांछित अभियुक्तों पर भी 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनमें जानसन यादव पुत्र लालता यादव, निवासी बनपुरवा थाना मड़ियाहूं, तथा सचिन यादव उर्फ देवा पुत्र महेन्द्र यादव, निवासी देवापार बनपुरवा थाना मड़ियाहूं, जनपद जौनपुर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों अभियुक्त थाना नेवढ़िया में दर्ज मु0अ0सं0-117/2026 में वांछित हैं। इस मुकदमे में धारा 109(1), 115(2), 117(2), 118(1), 191(2), 191(3), 3(5), 351(3) एवं 352 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल घूमने आई महिला को बंदर ने काटा:आगरा में नहीं रुक रहा बंदरों का आतंक, पिछली बार कोरिया की महिला को घायल किया था
    Next Article
    प्रयागराज के बदरा सुनौटी गांव में घुसा बाढ़ का पानी:सड़कें डूबीं, फसलें बर्बाद; ग्रामीणों को नाव की सुविधा नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment