Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहल घूमने आई महिला को बंदर ने काटा:आगरा में नहीं रुक रहा बंदरों का आतंक, पिछली बार कोरिया की महिला को घायल किया था

    12 hours ago

    1

    0

    ताजमहल में पर्यटकों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को स्मारक घूमने आई एक महिला पर्यटक पर बंदर ने हमला कर कई जगह काटकर घायल कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद बंदरों के आतंक पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। शुक्रवार को ताजमहल देखने आई महिला पर्यटक पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया। बंदर ने महिला को शरीर पर कई जगह काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। ताजमहल परिसर में बंदरों के झुंड लगातार दिखाई देने और पर्यटकों पर हमले की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कोरिया की टूरिस्ट को भी बंदर ने काटा इससे पहले जुलाई 2026 में दक्षिण कोरिया की महिला पर्यटक पर भी बंदर ने हमला किया था। ताजमहल के ईस्टर्न गेट के पास बंदर ने महिला के हाथ पर काट लिया था। घटना के बाद एएसआई की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन एंबुलेंस करीब एक घंटे तक नहीं पहुंची। बाद में लोगों की मदद से घायल पर्यटक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे निजी अस्पताल भेजा गया। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बावजूद ताजमहल परिसर में बंदरों की समस्या बनी हुई है। पर्यटकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसियों के सामने बंदरों पर नियंत्रण बड़ी चुनौती बना हुआ है। जुलाई की घटना के बाद भी बंदरों के हमले की एक और घटना सामने आने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंकित बालियान की हत्या करने करनाल से आए थे शूटर्स:4 संदिग्ध हिरासत में, शामली में 80 CCTV खंगाले, भूपेंद्र ढींगरा का नया VIDEO- मैंने नहीं मारा
    Next Article
    जौनपुर के 3 वांछितों पर 50-50 हजार का इनाम:वाराणसी पुलिस उपमहानिरीक्षक ने गिरफ्तारी के लिए किया घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment