Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में सड़क पर नमाज की इजाजत नहीं:अलविदा जुमे की नमाज से पहले डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    16 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने गुरुवार शाम शिया जामा मस्जिद, कसेरी बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि प्रशासन ने अलविदा जुमे की नमाज के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। सभी लोगों से अपील की गई है कि वे अलविदा जुमे की नमाज मस्जिद के अंदर ही अदा करें। सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित अधिकारी पुलिस बल के साथ जामा मस्जिद के आसपास मौजूद रहेंगे। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि रमजान माह में अलविदा जुम्मा और ईद की नमाज के मद्देनजर जिलाधिकारी के साथ निरीक्षण किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सेक्टर और जोन स्कीम लागू की गई है। पूरे शहर को सेक्टर और जोन में विभाजित कर पुलिस अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार गश्त करेंगे। इसके अतिरिक्त, आसपास की व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट भी समय पर तैनात किए जाएंगे। सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय पर लागू की जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां चामुंडा मंदिर में 8वां स्थापना दिवस मनाया गया:मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया, श्रद्धालु भजन कीर्तन कर की आरती
    Next Article
    कानपुर में फर्जी डिग्री गिरोह का एजेंट जेल भेजा गया:सरगना से मिला 7.53 लाख का ट्रांजेक्शन, बैकडेट की बनवाता था मार्कशीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment