Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जूनियर हॉकी एशिया कप- भारतीय मेंस टीम ने ड्रॉ खेला:जापान के खिलाफ आखिरी 59 सेकंड में अनमोल ने गोल किया; महिला टीम जीती

    4 hours ago

    1

    0

    चीन में चल रहे जूनियर हॉकी एशिया कप में रविवार को भारत और जापान का मैच 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ। वहीं, एक अन्य मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने मलेशिया को 11-1 से हराया। पुरुषों के मैच में भारत ने पिछड़ने के बाद आखिरी मिनट में गोलकर बराबरी की। कप्तान अनमोल एका ने भारत को हार से बचाया। उन्होंने चौथे मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। भारत ने अपने पहले पूल मैच में इंडोनेशिया को 14-0 से हराया था। भारत की अटैकिंग शुरुआत, चौथे मिनट में गोल आया भारत ने मैच के चौथे मिनट में बढ़त बनाई। फाउल के बाद मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर कप्तान अनमोल गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। भारत ने 10वें मिनट में अपनी बढ़त दोगुनी की। पेनल्टी कॉर्नर पर आशु मौर्य ने गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। जापान ने इसके तुरंत बाद 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। र्यूशिन सासाकी ने इस मौके को गोल में बदलकर स्कोर 2-1 कर दिया। हाफ टाइम तक 2-1 से आगे रहा भारत दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने लगातार हमले किए। भारत अपनी बढ़त बढ़ाना चाहता था, जबकि जापान बराबरी के गोल की तलाश में था। किसी भी टीम को निर्णायक मौका नहीं मिला और हाफ टाइम तक भारत 2-1 से आगे रहा। तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों ने नियंत्रण के लिए कड़ी कोशिश की। जापान ने कुछ अच्छे मौके बनाए और एक पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया, लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सका। भारत के डिफेंस ने अपनी मामूली बढ़त बचाए रखी। आखिरी क्वार्टर में जापान ने बढ़त बनाई चौथे क्वार्टर में जापान ने बराबरी के लिए दबाव बढ़ाया। उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला। दोबारा दिए गए पेनल्टी कॉर्नर पर जापान के कप्तान काजुकी नाकानिशी ने 48वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। मैच के आखिरी पांच मिनट में जापान को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस बार जापान का फ्लिक गोल से बाहर चला गया। जापान को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। नाकानिशी ने 59वें मिनट में फिर गोल कर जापान को 3-2 की बढ़त दिला दी। आखिरी 59 सेकंड में भारत ने बराबरी की बराबरी की तलाश में भारत ने अपना गोलकीपर हटाकर हमला तेज किया। भारत को इसका फायदा मिला और मैच खत्म होने से 59 सेकंड पहले पेनल्टी कॉर्नर हासिल हुआ। अनमोल एका ने एक बार फिर जिम्मेदारी संभाली और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 3-3 कर दिया। भारत अब मंगलवार को पूल A के अपने तीसरे मैच में कोरिया से खेलेगा। भारत ने मलेशिया को 11-1 से हराया भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप के एलीट पूल मुकाबले में मलेशिया को 11-1 से हराया। भारत की ओर से पूजा साहू और पूर्णिमा यादव ने दो-दो गोल किए, जबकि बिनिमा धन, कृष्णा शर्मा, सुखवीर कौर, गीता यादव और सनिका चंद्रकांत माने ने एक-एक गोल किया। भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए 6 पॉइंट्स के साथ एलीट पूल में टॉप पर है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में साउथ कोरिया को 4-1 से हराया था। अब भारतीय टीम 8 सितंबर को जापान के खिलाफ अपना तीसरा पूल मैच खेलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दलीप ट्रॉफी फाइनल- सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट:ईशान किशन फिफ्टी लगाकर नाबाद; तीसरे सेशन का खेल जारी, ईस्ट जोन- 297/4
    Next Article
    तमिलनाडु के स्पिनर ने इंग्लैंड में मचाया तहलका, 7 विकेट लेकर अपनी टीम को दिलाई 213 रनों से बड़ी जीत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment