Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जया बच्चन और राजेश खन्ना के बीच झगड़ा हुआ था:अमिताभ बच्चन को लेकर बहस हुई, फिल्म की शूटिंग रुक गई थी

    2 hours ago

    1

    0

    फिल्म ‘बावर्ची’ की शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना और जया बच्चन के बीच अमिताभ बच्चन को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके चलते कुछ समय के लिए फिल्म की शूटिंग भी रुक गई थी। दरअसल, एक्टर राजू श्रेष्ठ, जिन्हें मास्टर राजू के नाम से जाना जाता है, ने हाल ही में फिल्म ‘बावर्ची’ से जुड़ा किस्सा शेयर किया। इस फिल्म में उन्होंने बाल कलाकार के रूप में काम किया था और उनके साथ राजेश खन्ना भी थे। सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में राजू ने कहा कि यह घटना बहुत पुरानी है, इसलिए उन्हें पूरी बात साफ-साफ याद नहीं, लेकिन इतना याद है कि बहस के कारण शूटिंग रोकनी पड़ी थी। उनके अनुसार, झगड़ा अमिताभ बच्चन को लेकर हुआ था। जया जी, अमिताभ जी की अच्छी दोस्त थीं और उस समय अमिताभ, ऋषिकेश मुखर्जी के भी करीब थे तथा उनके साथ फिल्म कर रहे थे। राजेश खन्ना को इस बात से परेशानी थी। राजू ने कहा कि राजेश खन्ना ने सेट पर जया जी से अमित जी के खिलाफ कुछ कहा था, जिसकी वजह से जया जी अपसेट हो गई थीं। उन्होंने कहा था, “तुम कहां इससे दोस्ती कर रही हो? इसका क्या होने वाला है? मैं राजेश खन्ना हूं।” कुछ तो हुआ, और कुछ समय के लिए शूटिंग रुक गई थी। कुछ बातचीत हुई, और जया जी मेकअप रूम में चली गई थीं। बता दें कि 1973 में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘जंजीर’ रिलीज हुई। इसके बाद ‘शोले’, ‘दीवार’ और ‘नमक हराम’ जैसी फिल्मों ने अमिताभ को उस समय का सबसे बड़ा सुपरस्टार बना दिया और धीरे-धीरे स्टारडम का रुख राजेश खन्ना से अमिताभ बच्चन की ओर मुड़ गया। राजू ने यह भी बताया कि अक्षय कुमार एक बार राजेश खन्ना के घर पहुंचे थे। उस समय राजेश खन्ना घर में ऊपर अपने कमरे में मौजूद थे। राजू के अनुसार, जब किसी ने उन्हें बताया कि अक्षय कुमार उनसे मिलने आए हैं, तो राजेश खन्ना ने कथित तौर पर कहा, “मैं उसका ससुर हूं, वो मेरा ससुर नहीं है। वो मेरे पास आएगा। मैं क्यों जांऊ?”
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑडिशन में बार-बार हुए रिजेक्ट, धुरंधर ने बदली किस्मत:नवीन कौशिक बोले- वक्त लगा पर मौका मिला, डोंगा बना करियर का टर्निंग पॉइंट
    Next Article
    हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री:प्रवेश द्वार पर 'ड्रेस कोड' के पोस्टर लगे, प्रबंधक बोले- मनोरंजन वाले बाहर से दर्शन करें

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment