Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी-लालपुर थाने में आरोपी को VIP ट्रीटमेंट:मुंशी की कुर्सी पर बैठाया, दूसरे अपराधी जमीन पर सुलाए; बाहर का खाना भी खिलवाया

    20 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के लालपुर-पाण्डेयपुर थाना पुलिस पर रसूखदार अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप है। आरोप है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद थाने में मुंशी की कुर्सी पर बैठाया। वहीं, अन्य आरोपियों को जमीन पर बिठाया। इतना ही नहीं अपराधी को बाहर से खाना मंगवाकर खिलाया गया। आरोप है कि शिकायत के काफी समय बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहा था। हालांकि पुलिस मामले में चुप्पी साधे है और वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोपों को नकार रही है। अब जानिए पूरा मामला…. लालपुर-पाण्डेयपुर थाने में 24 दिसंबर 2025 को पीड़ित ने खुद के साथ धोखाधड़ी होने का केस दर्ज कराया था। इसमें फर्जी दस्तावेज तैयार करके जमीन के नाम पर धोखाधड़ी और नकदी लेने का आरोप लगाया। खुलासा होने पर रुपए वापस मांगने पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और जातिसूचक गालियां देने की बात कही। पुलिस ने लाखों रुपए गबन के केस में गुरुवार को बिहार के के रहने वाले पवन कुमार पांडेय और शुक्रवार को आरोपी विष्णु उपाध्याय को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को काफी दबाव के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। लेकिन थाने में लाने के बाद पुलिस ने इन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दिया। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से धोखाधड़ी कर लाखों रुपए गबन करने और जमीन की दलाली करने वाले आरोपी विष्णु उपाध्याय को थाने के कार्यालय में मुंशी की कुर्सी पर बैठाया गया। उसके साथ अन्य जो आरोपी पकडे गए उन्हें जमीन पर बैठाया गया। कैंट एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय कर रहे थे मामले की जांच पुलिस जिन लोगों को पकड़कर लाई उन्हें जमीन पर बिछे कंबलनुमा बिछौना पर बैठाया गया। वहीं, विष्णु उपाध्याय लगातार मुंशी की कुर्सी पर विराजमान रहा। ऐसा तब हुआ जब केस की जांच इंस्पेक्टर नहीं, बल्कि कैंट एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय कर रहे हैं। बताया गया कि विष्णु से पहले गुरुवार को गिरफ्तार इसी मुकदमे में वांछित पवन कुमार पांडेय बिहार निवासी को पुलिस ने बेहतर ट्रीटमेंट दिया। अब दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। बताया गया कि 4 दिन पहले भी लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती इलाके में सीवर के विवाद में दो पक्ष में मारपीट हुई थी। दोनों आरोपियों को थाने के कार्यालय में ससम्मान कुर्सी पर बैठाया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में 67 करोड़ रुपए से बन रहा सर्किट हाउस:प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण, जनवरी 2027 तक पूरा करने का है लक्ष्य
    Next Article
    झांसी GRP ने शातिर चोर किया गिरफ्तार:आईफोन और सोने-चांदी के जेवर बरामद, देशभर में 35 FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment