Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में प्रधान की बेटी फंदे पर लटकी मिली:4 महीने पहले हुई थी शादी, पिता बोले- हत्या की गई, चोट के निशान

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में ग्राम प्रधान की बेटी फंदे पर लटकी मिली है। उसकी शादी लगभग 4 महीने पहले ही हुई थी। मंगलवार शाम को वह पति के साथ बाजार गई। वहां से लौटने पर पति खाना लेने चला गया। थोड़ी देर बाद लौटकर आया तो पत्नी फंदे पर झूल रही थी। कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़कर पति ने फंदे से नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता का आरोप है- शादी के बाद से ही 5 लाख रुपए और बुलेट की डिमांड की जा रही थी। मांग पूरी नहीं कर पाने पर बेटी की हत्या कर फंदे पर लटकाया गया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर का है। धूमधाम से शादी की थी जालौन के एट थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी रमेश अहिरवार ने बताया- मैं वर्तमान में गांव का प्रधान हूं। मेरी 4 बेटी और एक बेटा है। सबसे छोटी बेटी शिल्पी (20) की शादी 22 अप्रैल 2026 को मनीष अहिरवार से की थी। मनीष झांसी के मोठ थाना क्षेत्र के पाड़री गांव का रहने वाला है और पंचायत सहायक पद पर कार्यरत है। वह पत्नी के साथ नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में रहता था। मंगलवार रात लगभग 8 बजे मनीष का मेरे पास फोन आया। बोला- शिल्पी ने फांसी लगा ली। तब हम लोग झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां पर शिल्पी की लाश मिली। उसके पैर और गले में चोट का निशान है। आरोप है कि शिल्पी को मारकर लटकाया गया है। दो दिन बाद लेने आना था रमेश का आरोप है कि हमने 10 से 15 लाख रुपए की शादी की थी। शादी के बाद बेटी के ससुराल वाले 5 लाख रुपए और बुलेट की डिमांड कर रहे थे। उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस बात से बेटी परेशान रहती थी। अब रक्षाबंधन पर उसे लेने के लिए आना था। उससे पहले ही बुरी खबर आ गई। मार्केट से आकर पत्नी ने लगाई फांसी पति मनीष कुमार ने बताया- मंगलवार सुबह 9 बजे बाइक की सर्विस कराने गया था। दोपहर में 3 बजे लौटा तो पत्नी मार्केट चलने की बात कहने लगी। तब शाम 5:30 बजे उसे मार्केट ले गया। वहां से लौटने के बाद शाम 7 बजे मैं अपने ममेरे भाई के साथ खाने-पीने का सामान लेने के लिए मार्केट गया था। घर पर एक साला था। रात करीब 8 बजे घर पर आया पत्नी नजर नहीं आई। जब कमरे में गया तो अंदर से गेट बंद था। 5 मिनट तक आवाज दी तो कोई उत्तर नहीं मिला। तब रोशनदान से झांककर देखा तो फंदा नजर आया। फिर लोगों को बुलाया और गेट तोड़ा। पत्नी को फंदे से नीचे उतारा और बाइक से मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक से लेकर आने में पत्नी के पैर में चोट लग गई। पत्नी ने फांसी लगाने की कोई वजह समझ में नहीं आ रही है। अब मेरे ससुराल वाले बेवुनियाद आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है नवबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार देर रात लगभग 12 बजे शिल्पी की मौत की सूचना आई थी। आज मजिस्ट्रेट पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवा रहे हैं। इसमें मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अचानक छुट्टी पर गईं, राष्ट्रपति से ली अनुमति
    Next Article
    यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन हट सकती हैं:10 दिन की छुट्‌टी पर गईं; ACS बोले- दमन दीव के दौरे पर हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment