Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अचानक छुट्टी पर गईं, राष्ट्रपति से ली अनुमति

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अचानक छुट्टी पर चली गई हैं। वह अपने गृह राज्य गुजरात गई हैं। वह 26 अगस्त तक अवकाश पर रहेंगी और 27 अगस्त को वापस लौटेंगी। छुट्टी के लिए उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अनुमति ली है। यूपी की राज्यपाल बनने के बाद आनंदीबेन पटेल ने पहली बार छुट्टी ली है। अचानक लिए गए इस अवकाश को लेकर सियासी और प्रशासनिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हैं। आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि राज्यपाल की छुट्टी का कारण पारिवारिक और निजी कार्यक्रम है। स्वास्थ्य या किसी प्रशासनिक-सियासी घटनाक्रम से जुड़े कयासों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर मायावती ने सतीश चंद्र मिश्रा को दी नई जिम्मेदारी, चुनाव आयोग से जुड़े काम भी संभालेंगे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने संगठन और प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज कर दी हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि विधानसभा स्तर पर प्रत्याशियों की घोषणा से विरोधी दलों में बेचैनी है। उन्होंने ब्राह्मण समाज से आने वाले पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को चुनाव आयोग से जुड़े काम भी सौंपे हैं। मायावती ने कहा- बसपा ने सर्वसमाज में खासतौर पर ब्राह्मण समाज को पार्टी से जोड़ने और उन्हें उम्मीदवार बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने इसे 2007 की तरह उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की रणनीति का हिस्सा बताया। पढ़िए पूरी खबर… ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला: कुर्मी समाज को लेकर घेरा, बोले- आपके इशारे पर गैर-यादव पिछड़ों को सताया जा रहा सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर एक बार फिर कुर्मी समाज को लेकर निशाना साधा है। राजभर ने आरोप लगाया कि सपा से जुड़े लोग प्रदेश में गैर-यादव पिछड़ों, खासकर कुर्मी समाज के लोगों को निशाना बना रहे हैं। ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा- अखिलेश यादव जी, आपको कुर्मी समाज से क्यों इतनी चिढ़ है भाई? उन्होंने आरोप लगाया कि जबसे सपा ने आजम खान को गृहमंत्री बनाने का ऐलान किया है, तब से पार्टी के समर्थकों का “जोश हाई” हो गया है। पढ़िए पूरी खबर… ब्रिटिश मौलाना से जुड़ी संस्था की जमीन का बैनामा निरस्त: संतकबीर नगर में 640 वर्गमीटर भूमि सरकार में निहित होगी संतकबीरनगर में ब्रिटिश नागरिकता वाले मौलाना शमसुलहुदा खान की शैक्षिक संस्था के नाम खरीदी गई 640 वर्गमीटर कृषि भूमि का बैनामा निरस्त कर दिया गया है। एसडीएम कोर्ट ने इस जमीन को राज्य सरकार में निहित करने का आदेश दिया है। जमीन पर किए गए निर्माण को भी सरकारी संपत्ति घोषित किया गया है। अब राजस्व अभिलेखों से संस्था का नाम हटाकर राज्य सरकार का नाम दर्ज किया जाएगा। मामला 2 सितंबर 2014 को कुल्लियातुल बनातिर रजविया एजूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के नाम कराए गए जमीन के बैनामे से जुड़ा है। पढ़िए पूरी खबर… अयोध्या में 28 साल के दरोगा की मौत, ड्यूटी के दौरान ट्रेलर से टकराई पुलिस जीप अयोध्या में मंगलवार देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम की कार गिट्टी लदे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में उपनिरीक्षक आकाश यादव की मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। कांस्टेबल प्रदीप कुमार का जिला अस्पताल इलाज चल रहा है। घटना के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। ट्रेलर को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी। हादसा रायबरेली मार्ग पर पूराकलंदर थाना क्षेत्र में नऊवा कुआं के पास हुआ। पढ़ें पूरी खबर… पत्नी से लड़ाई के बाद युवक ने दी जान: बरेली में सोशल मीडिया पर लाइव आकर फंदे से लटका बरेली में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो बनाया, जिसमें वह फंदा बनाते हुए दिखाई दे रहा। फंदा बनाने के बाद वह उससे लटक गया। पहाड़गंज गांव में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…. गाजियाबाद में 2 लुटेरों को पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी, बोले- सर गलती हो गई गाजियाबाद में नंदग्राम पुलिस और स्वाट टीम की मंगलवार देर रात दो लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान रोकने पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर बाइक से भागने लगे।पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई दो सोने की चेन, दो तमंचे और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। पूछताछ में दोनों की पहचान मेरठ निवासी आरिफ और जुबैर के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर… मथुरा में साधु की चाकू से गोदकर हत्या, हमलावरों ने 10 से ज्यादा वार किए; बचाने पहुंचे 2 साथियों पर भी हमला मथुरा में सोमवार रात साधु की धारदार हथियार से 10 से ज्यादा वार कर हत्या कर दी गई। उन्हें बचाने पहुंचे दो साथियों पर भी हमलावर ने जानलेवा हमला किया, जिसमें एक घायल हो गया और दूसरा भाग गया। घटना के बाद आरोपी भी मौके से भाग गया। पुलिस ने उनके साथी को अस्पताल पहुंचाया। साथी की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद मंगलवार देर रात साधु के परिजन वृंदावन पहुंचे। परिजनों ने बताया कि हत्या से एक दिन पहले साधु ने फोन पर किसी व्यक्ति से झगड़ा होने की जानकारी दी थी। उन्होंने हत्या को साजिश बताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। घटना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में चामुंडा देवी मंदिर कट के पास खंडहर में हुई। पढ़िए पूरी खबर… गोरखपुर में मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश अरेस्ट, पैर में लगी गोली, हत्या-लूट समेत 19 मुकदमे हैं दर्ज गोरखपुर में मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया गया। बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान खजनी के भीटी खोरिया निवासी जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन के रूप में हुई है। मुठभेड़ खजनी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक, जरलही पुल के पास पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी। जितेंद्र के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत अलग-अलग थानों में 19 मुकदमे दर्ज हैं। वह रंगदारी के एक मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना बाइक बरामद की है। यह कार्रवाई खजनी थाना पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने की। पढ़िए पूरी खबर… मुरादाबाद में तेंदुए ने महिला की गर्दन दबोची, मौत; पशुओं के लिए चारा लेने खेत गई थी मुरादाबाद में तेंदुए ने एक महिला का शिकार कर लिया। तेंदुआ ने खेत पर काम कर रही महिला की गर्दन दबोच ली और उन्हें घसीटते हुए गन्ने के खेत में ले गया। साथ काम कर रही महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और शोर मचाया तो तेंदुआ भाग गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला की पहचान ब्रह्मो देवी (60) के रूप में हुई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने टीम पर पथराव कर दिया और कर्मचारियों को खदेड़ दिया। घटना ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के बलिया बहापुर गांव में मंगलवार दोपहर 3 बजे हुई। पढ़िए पूरी खबर वाराणसी में सतुआ बाबा के नाम पर ठगी: फेक आईडी बनाकर रिश्तेदारों-परिचितों से मांगे पैसे, FIR दर्ज वाराणसी के महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर परिचितों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति उनके नाम और पहचान का इस्तेमाल कर लोगों को मैसेज और फोन कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद सतुआ बाबा ने चौक थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोगों से यह कहकर पैसे मांग रहा था कि वह ‘बाबा जी के यहां से बोल रहा है’। मामले की जानकारी एक संत के जरिए सतुआ बाबा को मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने साइबर और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया है। पढ़िए पूरी खबर… कानपुर में डंपर ने रेपिडो सवार को रौंदा, एक की मौत; दिसंबर में थी शादी कानपुर में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने रेपिडो सवार को रौंद दिया। हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठे फैजान (30) डंपर के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी चला रहे प्रांजुल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा कल्याणपुर थाना क्षेत्र के डीपीएस स्कूल के पास हुआ। फैजान मेडिकल उपकरण बेचने वाली कंपनी एसए हेल्थ टेक में काम करते थे। बुधवार सुबह वह बिठूर के पारस अस्पताल में एक मरीज के हार्ट ऑपरेशन के लिए जरूरी उपकरण लेकर रेपिडो से जा रहे थे। हुआ। फैजान की इसी साल दिसंबर में शादी होने वाली थी। पढ़िए पूरी खबर… आयुष्मान से जुड़े 866 अस्पतालों पर कार्रवाई, 648 सूची से बाहर; 140 पर 8.53 करोड़ जुर्माना आयुष्मान कार्डधारकों के इलाज में लापरवाही, नियम तोड़ने और वित्तीय गड़बड़ी मिलने पर पिछले 6 साल में यूपी के 866 अस्पतालों पर कार्रवाई हुई है। इनमें 648 अस्पतालों को आयुष्मान योजना की सूची से हटा दिया गया, जबकि 61 अस्पतालों को सस्पेंड किया गया। 17 अस्पतालों की कुछ स्पेशियलिटी भी हटा दी गईं। इसके अलावा 140 अस्पतालों पर कुल 8.53 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसमें से अब तक 4 करोड़ 37 लाख 841 रुपए की वसूली हो चुकी है। अस्पतालों की निगरानी के लिए स्टेट एंटी फ्रॉड यूनिट डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल कर रही है। इसके जरिए आयुष्मान योजना के तहत मरीजों के इलाज से जुड़े डेटा का विश्लेषण किया जाता है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सौतेली बेटी ने प्रेमी संग की मां की हत्या:धारदार हथियार से गला काटकर धड़ से अलग किया, रुड़की गंगनहर में जाकर लाश फेंकी
    Next Article
    झांसी में प्रधान की बेटी फंदे पर लटकी मिली:4 महीने पहले हुई थी शादी, पिता बोले- हत्या की गई, चोट के निशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment