Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रक्षाबंधन पर मथुरा की सड़कों पर दिखे विशालकाय अजगर:मथुरा-वृंदावन रोड और नेशनल हाईवे पर अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वाहनों के पहिए थमे; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    37 minutes ago

    1

    0

    रक्षाबंधन पर्व के दौरान मथुरा में अलग-अलग स्थानों पर विशालकाय अजगर दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। एक अजगर मथुरा-वृंदावन रोड पर सड़क पार करता नजर आया, जबकि दूसरा नेशनल हाईवे पर अग्रवाल रेस्टोरेंट के पास दिखाई दिया। शुक्रवार रात की घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुए। सड़क पर टहलता दिखा अजगर पहली घटना कल मथुरा-वृंदावन रोड पर अद्धा पुलिस चौकी के पास की बताई जा रही है। यहां सड़क के बीचों-बीच एक विशालकाय अजगर सड़क पार करता दिखाई दिया। अजगर को देखकर दोनों ओर से आ रहा यातायात कुछ देर के लिए थम गया। सड़क से गुजर रहे लोगों में कौतूहल के साथ भय का माहौल बन गया और कई लोग अपने मोबाइल फोन से अजगर का वीडियो बनाने लगे। अग्रवाल रेस्टोरेंट के समीप दिखा अजगर दूसरी घटना शुक्रवार यानी रक्षाबंधन की रात की है। नेशनल हाईवे पर अग्रवाल रेस्टोरेंट के पास रात करीब एक बजे एक विशालकाय अजगर सड़क पार कर फुटपाथ के किनारे चलता हुआ दिखाई दिया। रेस्टोरेंट संचालक मोहित अग्रवाल के अनुसार, वह रेस्टोरेंट बंद कर घर लौट रहे थे, तभी उनकी नजर अजगर पर पड़ी। उन्होंने तत्काल उसका वीडियो बना लिया। मोहित अग्रवाल ने बताया कि उनके पास वन विभाग का कोई संपर्क नंबर उपलब्ध नहीं था। जिसके बाद वह गोकुल रेस्टोरेंट वाले अंडरपास के पास के पास पहुंचे। जहां अक्सर पुलिसकर्मी दिखाई देते हैं, लेकिन उस समय वहां भी कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिला। उनका कहना था कि यदि पुलिसकर्मी मिल जाते तो उन्हें सूचना दी जा सकती थी, जिससे अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कराया जा सकता था और किसी संभावित अप्रिय घटना को टाला जा सकता था। जन्माष्टमी से पहले वन विभाग को सतर्क रहने की जरूरत मथुरा में रक्षाबंधन के दौरान भी बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रही। वहीं अब कुछ ही दिनों बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व है और मथुरा-वृंदावन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में दो प्रमुख मार्गों पर विशालकाय अजगर दिखाई देने की घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। जन्माष्टमी को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की जाती हैं। इसके बावजूद पिछले वर्षों में कई बार सड़क किनारे श्रद्धालुओं और अन्य लोगों के रात गुजारने की स्थिति भी देखने को मिली है। ऐसे में यदि भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर अजगर की मौजूदगी सामने आ रही है तो वन विभाग को विशेष रूप से सतर्क होकर ऐसे संभावित स्थानों की निगरानी और आवश्यक रेस्क्यू व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी, ताकि जन्माष्टमी के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेजर ध्यानचंद जयंती पर विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम:चंदौली में छात्रों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए किया प्रेरित
    Next Article
    झांसी में सड़क हादसे में युवक की मौत:रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर बाइक से घर आ रहा था, पशु से टकराई बाइक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment