Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में स्वतंत्रता सेनानी के पोते को कार ने रौंदा:होमगार्ड एग्जाम पास कर दस्तावेज वेरिफिकेशन कराने आया था, डिवाइडर पर कार ने उड़ाया

    1 day ago

    1

    0

    झांसी में लग्जरी कार ने स्वतंत्रता सेनानी के पोते को रौंद दिया। वह डिवाइडर पर पैदल जा रहा था। तभी कार तेज गति में लहराते हुए आई और डिवाइडर पर चढ़कर टक्कर मार दी। इलाज के दौरान संदीप यादव (30) की मौत हो गई। संदीप यादव होमगार्ड एग्जाम पास कर चुका था। बुधवार को दस्तावेज वेरिफिकेशन कराने झांसी आया था। जैसे ही वह वेरिफिकेशन कराकर बाहर निकला तो कार ने उड़ा दिया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह हादसा नवाबाद थाना क्षेत्र में एसएसपी कार्यालय के पास नई पुलिस बैरिक के सामने बुधवार शाम करीब 6 बजे हुआ। दस्तावेज सत्यापन के बाद लौट रहा था संदीप यादव (30) कानपुर नगर के बखतौरी पुरवा रोड स्थित राजेंद्र नगर का रहने वाला था। उसके मामा उपेंद्र यादव ने बताया- संदीप के दादा गुलजारी यादव स्वतंत्रता सेनानी थे। संदीप दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई पुष्पेंद्र उर्फ ओमजी प्राइवेट काम करता है। लगभग 10 साल पहले संदीप की शादी सोनी हुई थी। उनके दो बेटे कृष्णा (9) और सागर (5) है। हाल में ही संदीप ने यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा दी थी। जिसमें संदीप का चयन हो गया था। बुधवार को दस्तावेज सत्यापन के लिए झांसी आया था। उसके साथ पड़ोसी रिश्ते का भांजा आयुष (19) भी मौजूद था। डिवाइडर पर फंस गई कार मामा ने आगे बताया- दोनों ने जेल चौराहा स्थित नई पुलिस बैरिक में सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की।सत्यापन के बाद संदीप बैरिक से बाहर निकला और समोसा खाते हुए डिवाइडर पर चल रहा था। जबकि आयुष कुछ दूरी पर पीछे था। तभी लाल रंग की बीई-6 कार तेज गति से आई और संदीप को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार डिवाइडर दौड़ी। कुछ दूर जाकर एक स्ट्रीट लाइट से टकरा गई। इसके बाद कार के नीचे पत्थर फंस गया और कार आगे नहीं बढ़ पाई। आसपास के लोग आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक कार छोड़कर फरार हादसे के बाद कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजन कानपुर से झांसी पहुंचे। गुरुवार सुबह पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शाम शव लगभग 5 बजे पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में बेकाबू कंटेनर ने बाप-बेटे को रौंदा, मौत:महिला सिपाही से लिपटकर फूट-फूटकर रोई मां; 4 घर तोड़ते हुए नाले में पलटा
    Next Article
    देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर बवाल-पथराव:महिलाओं ने भी ईंटें फेंकी; सिर बचाकर पुलिसवाले भागे, कई घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment