Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में बेकाबू कंटेनर ने बाप-बेटे को रौंदा, मौत:महिला सिपाही से लिपटकर फूट-फूटकर रोई मां; 4 घर तोड़ते हुए नाले में पलटा

    1 day ago

    1

    0

    मिर्जापुर में बुधवार देर रात 2:30 बजे बेकाबू कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे बाप-बेटे को रौंद दिया। इसके बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर चार मकानों को तोड़ता हुआ नाले में पलट गया। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नाबालिग बेटे को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने प्रयागराज-मिर्जापुर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान मृतक की मां महिला कॉन्स्टेबल के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगीं। वहीं, नाबालिग बेटी ने आरोप लगाया कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। अस्पताल पहुंचने के करीब 10 मिनट बाद डॉक्टर आए। उसने कहा कि अगर समय पर इलाज मिलता, तो उसका भाई बच सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। हादसा जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौराहे के पास हुआ। हादसे के समय पिता-पुत्र घर के बाहर बने टीन शेड के नीचे सो रहे थे। हादसे और प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला... प्रयागराज-मिर्जापुर एनएच पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौराहे के पास शिव प्रसाद गुप्ता (35) परिवार के साथ रहते थे। वह कबाड़ का कारोबार कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी मंजू (32), बेटी दिव्या (15) और बेटा राहुल (13) हैं। बुधवार रात खाना खाने के बाद मंजू और बेटी दिव्या कमरे के अंदर सोने चली गईं, जबकि शिव प्रसाद और राहुल घर के सामने बने टीन शेड के नीचे सो गए। देर रात करीब 2:30 बजे सीमेंट से लदा कंटेनर (MH 19 ZQ 9901) अनियंत्रित होकर चार मकानों को तोड़ता हुआ सीधे उनके घर में घुस गया और फिर सड़क किनारे बने नाले में पलट गया। कंटेनर की चपेट में आने से शिव प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे से दोनों को बाहर निकाला। एक घंटे देरी से पहुंची एंबुलेंस, 10 मिनट बाद पहुंचे डॉक्टर, बेटे की भी मौत ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस करीब एक घंटे की देरी से गुरुवार तड़के करीब 3:45 बजे पहुंची। घायल राहुल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार, विंध्याचल थाना प्रभारी अजीत कुमार, गैपुरा चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे के समय पत्नी मंजू और बेटी दिव्या कमरे के अंदर सो रही थीं, इसलिए उनकी जान बच गई। लेकिन एक ही रात में पति और इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ग्रामीणों ने एनएच-45 जाम किया घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रयागराज-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर जाम लगा दिया। उनकी मांग है कि दुर्घटनास्थल पर डिवाइडर की ऊंचाई बढ़ाई जाए और उस पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, ताकि रात में वाहन चालकों को स्पष्ट संकेत मिल सकें। ग्रामीणों का कहना है कि यदि हाईवे किनारे नाला नहीं होता, तो कंटेनर और आगे बढ़कर कई अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले सकता था, जिससे जनहानि और अधिक होती। हादसे के बाद प्रशासन ने कंटेनर हटाने के लिए क्रेन बुलवाई, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध करते हुए उसे वापस लौटा दिया। उनका कहना था कि पहले उनकी मांगों पर फैसला लिया जाए, उसके बाद ही वाहन हटाया जाए। बेटी बोली- 10 हादसे हो चुके, प्रशासन नहीं जागा शिव प्रसाद की बेटी दिव्या ने आरोप लगाया कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पिछले कुछ महीनों में इसी जगह करीब 10 लोगों की जान जा चुकी है। हम लोगों ने कई बार अधिकारियों से डिवाइडर की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। रात में कई चालक शराब पीकर तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, फिर भी उनके खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होती। सीओ बोले- चालक के खिलाफ केस, परिवार को मिलेगी सहायता सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया- दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही पीड़ित परिवार को शासन स्तर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। ----------------- ये खबर भी पढ़ें:- प्रयागराज में भारत सरकार लिखी कार से कपल की किडनैपिंग:ऑटो रोककर कार में खींचा, बदमाशों ने बैडटच के बाद 2 आईफोन लूटे प्रयागराज में मुंबई से आए शादीशुदा कपल को आधी रात रास्ते से किडनैप कर लिया गया। दोनों ऑटो से जा रहे थे। इसी दौरान कार सवार तीन युवकों ने उन्हें रोककर कार में खींच लिया। रास्ते भर लड़की से बैडटच किया। दो आईफोन भी लूट लिए। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौत के 17 घंटे बाद उठी 65 साल की महिला:आगरा में दामाद के पैर छूते ही बोली- मैं जिंदा हूं, अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी
    Next Article
    झांसी में स्वतंत्रता सेनानी के पोते को कार ने रौंदा:होमगार्ड एग्जाम पास कर दस्तावेज वेरिफिकेशन कराने आया था, डिवाइडर पर कार ने उड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment