Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट ने होस्टल में निगला जहर:एक लड़के का फोन आने के बाद बाजार से लाई थी चूहा मारने की दवाई

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के पीजी गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एमएड प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर साथी छात्राओं ने तुरंत हॉस्टल वॉर्डन को सूचना दी, जिसके बाद छात्रा को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, महोबा जिले की रहने वाली 24 वर्षीय प्रज्ञा सोनी, पुत्र रामदीन सोनी, यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित पीजी गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर 30 में रहती है। मंगलवार दोपहर उसने अपनी रूममेट के साथ खाना खाया और फिर कमरे में चली गई। यहां उसने पहले से बाजार से लाई हुई चूहे मारने की दवा को पानी में घोलकर पी लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेड पर गिर पड़ी। रूममेट ने जब उसे इस हालत में देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद अन्य छात्राएं और हॉस्टल स्टाफ मौके पर पहुंचे। तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर छात्रा को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों को भी सूचना देकर झांसी बुलाया गया है। फोन कॉल के बाद उठाया कदम बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आर.के. सैनी के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा के पास एक युवक का फोन आया था, जिसके बाद किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी के बाद उसने यह कदम उठाया। हालांकि, घटना के पीछे की असली वजह जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है और पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम में जनसुनवाई में 5 शिकायतें पहुंची:सहारनपुर एक का निस्तारण हुआ, नगर आयुक्त बोले- सफाई व्यवस्था पर ध्यान दें
    Next Article
    महेंद्र राजभर ने ओपी राजभर पर गंभीर आरोप लगाए:बोले- 15 सीटें बेचकर पैसा कमाया, अपने समाज के किसी नेता को नहीं बढ़ाया आगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment