Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महेंद्र राजभर ने ओपी राजभर पर गंभीर आरोप लगाए:बोले- 15 सीटें बेचकर पैसा कमाया, अपने समाज के किसी नेता को नहीं बढ़ाया आगे

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ के हिंदी भवन में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने ओमप्रकाश राजभर पर गंभीर आरोप लगाए। महेंद्र राजभर ने बताया कि उन्होंने करीब 20 सालों तक ओमप्रकाश राजभर के साथ काम किया है और उनकी राजनीतिक कार्यशैली को करीब से देखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो व्यक्ति अपने समाज के साथ 'सौदा' करता हो, वह समाज का भला नहीं कर सकता। उन्होंने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बड़ा मौका मिलने के बावजूद ओमप्रकाश राजभर ने अपने समाज से किसी नए नेता को आगे नहीं बढ़ाया। महेंद्र राजभर ने यह भी आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर ने 15 सीटों को 'बेचने' का काम किया है और उनके पास अत्यधिक धन हो गया है। महेंद्र राजभर ने ओमप्रकाश राजभर को अवसरवादी नेता बताया। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर अपने स्वार्थ के अनुसार लोगों को साथ लेते और छोड़ते हैं। घोसी विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी महेंद्र राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा प्रत्याशी उतारने के फैसले पर सवाल उठाए। इस बैठक में पार्टी ने आगामी चुनावों को देखते हुए राजभर वोट बैंक को साधने की तैयारी तेज करने के संकेत दिए। कार्यक्रम में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने आगामी चुनाव में मजबूती के साथ उतरने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट ने होस्टल में निगला जहर:एक लड़के का फोन आने के बाद बाजार से लाई थी चूहा मारने की दवाई
    Next Article
    सहारनपुर में कैंसर पीड़ित महिला ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन:आवास, कृषि भूमि और आर्थिक मदद न मिलने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment