Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर इंडस्ट्री को राहत:80 प्रतिशत गैस सप्लाई करने का सीयूजीएल से आश्वासन मिला, चैयरमैन बोले- पूरी सप्लाई लगातार दें ताकि काम न रूके

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर इंडस्ट्री के लिए राहत की खबर है। अब सप्ताह में 80 प्रतिशत गैस की सप्लाई के लिए सीयूजीएल के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है। कानपुर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को-ऑपरेटिव एस्टेट के चेयरमैन ने मांग की है कि फैक्ट्रियों को दी जाने वाली 80 प्रतिशत गैस लगातार दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर एक दिन में प्रतिदिन दी जाने वाली गैस का 80 प्रतिशत ही दिया जाएगा तो दिक्कत होगी। इसलिए गैस लगातार सप्लाई कर दी जाए, ताकि 5 दिन फैक्ट्री में काम हो सके और दो दिन की छुट्टी हो जाए। अब पढ़िए चेयरमैन विजय कपूर ने जो बताया चेयरमैन विजय कपूर ने बताया कि तकरीबन 200 फैक्ट्रियां गैस सप्लाई के संकट से गुजर रही थीं। लेकिन गुरुवार को सीयूजीएल के अधिकारियों से बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि हम फैक्ट्रियों को 80 प्रतिशत गैस देंगे, यानी सप्ताह में सप्लाई की जाने वाली कुल गैस का 80 प्रतिशत। इसकी सप्लाई भी शुरू कर दी गई है। विजय कपूर ने कहा कि कारोबारियों ने अधिकारियों के सामने यह बात रखी है कि जब 80 प्रतिशत गैस दी जा रही है, तो उसकी सप्लाई लगातार कर दी जाए। जैसे कि एक सप्ताह में हमें 5 दिन लगातार गैस सप्लाई कर दी जाए, फिर जो 20 प्रतिशत की कटौती की गई है, उसे बचे हुए दो दिनों में कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सातों दिन 80 प्रतिशत गैस दी जाएगी तो दिन में फैक्ट्रियों में आधा काम ही हो पाएगा और बाकी काम रुक जाएगा। अधिकारियों ने हमारी बात पर सहमति जताई है और अब उम्मीद है कि सप्ताह में 5 दिन लगातार गैस मिल सकेगी। विजय कपूर ने कहा कि जब गैस की सप्लाई बंद हुई थी तो लगा था कि इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। लेकिन गुरुवार को बातचीत के बाद फिर से सप्लाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि कई फैक्ट्रियों में कर्मचारियों को हटाया भी जा रहा है, क्योंकि टैरिफ बढ़ने और लोहे व दानों के दाम बढ़ने से कारोबारी पहले से ही परेशान हैं। इसी वजह से कई फैक्ट्रियों में लेबर की बैठकी भी की गई है। गैस का फैक्ट्रियों में उपयोग जानिए फैक्ट्री में CNG (Compressed Natural Gas) का इस्तेमाल मुख्य रूप से ईंधन (फ्यूल) के रूप में किया जाता है। इसका उपयोग कई तरह के औद्योगिक कामों में होता है, भट्ठी और बॉयलर चलाने में कई फैक्ट्रियों में गर्मी पैदा करने के लिए भट्ठी या बॉयलर होते हैं, जिन्हें CNG से चलाया जाता है। खाद्य पदार्थ बनाने में नमकीन, बिस्कुट, ब्रेड, मिठाई, तली-भुनी चीजें बनाने वाली फैक्ट्रियों में कड़ाही और बड़े चूल्हे CNG से चलते हैं। मशीनों को गर्मी देने में कुछ इंडस्ट्री में मशीनों को चलाने या मटेरियल को गर्म करने के लिए गैस की जरूरत होती है। ड्राइंग और प्रोसेसिंग में टेक्सटाइल, केमिकल और अन्य फैक्ट्रियों में सुखाने या प्रोसेसिंग के लिए गैस का उपयोग किया जाता है। क्यों इस्तेमाल करते हैं।इससे प्रदूषण कम होता है। मशीनों और बर्नर में लगातार और कंट्रोल्ड फ्लेम मिलती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव रिंग रोड निर्माण: अवैध खनन का आरोप:मछुआरों ने ठेकेदारों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया, प्रशासन ने रुकवाया काम
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में फर्जी अस्पताल और जांच केंद्र का संचालन:बिना लाइसेंस एक्स-रे और सीआर मशीन संचालित, स्वास्थ्य विभाग ने नहीं किया कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment