Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:अस्पताल में तड़पकर बच्ची की मौत, पुलिस बोली- फौजी तो चोर होते हैं; GST चोरों पर केस

    5 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (सोमवार) की बड़ी खबरें… पुलिस ने एयर फोर्स के जवान को 70-80 थप्पड़ मारे। इससे उसके कान का पर्दा फट गया। जब जवान ने कहा कि मैं फौजी हूं। पुलिसकर्मी बोले- फौजी तो चोर होते हैं। वहीं रावतपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में बच्ची की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने हॉस्पिटल के बाहर हंगामा किया। फर्जी पते पर बोगस कंपनी के नाम पर GST रजिस्ट्रेशन कराकर करोड़ो रुपए का लेन-देन कर टैक्स चोरी के दो मामले सामने आए हैं। दोनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरें VIDEO में देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें… अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1: फौजी तो चोर होते हैं...कहकर एयरफोर्स जवान को पीटा:कानपुर में कहा- पुलिस ने 70 थप्पड़ मारे, कान का पर्दा फटा मैं रात 11 बजे शादी से लौट रहा था, तभी मेरे पास एक सफेद बोलेरो रुकी। उसमें पुलिस वाले थे। पहले मेरा नाम पूछा। फिर कहा तुम्हारे पापा क्या करते हैं। मैंने कहा कि वह नहीं हैं। इस पर कहा बाप का कोई नाम तो होगा। मैंने कहा मैं फौजी हूं, सही से बात कीजिए। तो वह बोले- फौजी तो चोर होते हैं। इतना कहकर मेरा कॉलर पकड़ लिया। मैंने छुड़ाया तो कॉलर फट गया। मैं वीडियो बनाने लगा, तो फोन छीन लिया। दो-चार और लोगों को बुलाकर मुझे गाड़ी में डलवाया और थाना ले आए। रात में बहुत पीटा। कम से कम 70-80 थप्पड़ मारे। पीठ पर मारा। मेरा कान का पर्दा फट गया। फोन लेकर बोल रहे हैं नहीं लिया है। पढ़ें पूरी खबर 2: कानपुर में फोड़े के ऑपरेशन के बाद बच्ची की मौत:झटके लगकर बेहोश होने लगी, मां की गोद में तड़पकर दम तोड़ा कानपुर में पैर के मामूली फोड़े के ऑपरेशन के बाद 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। ऑपरेशन थिएटर से निकलते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे हिचकी आई, फिर झटके लगने लगे। मां की गोद में ही बार-बार झटके लगते और बेहोश हो जाती। परिवार इलाज के लिए गिड़गिड़ाया, तो अस्पताल स्टॉफ ने कहा कि थोड़ी देर में ठीक हो जाएगी। थोड़ी देर तक ऐसे ही बेहोश होती रही, फिर मां की गोद में ही उसने दम तोड़ दिया। ऑपरेशन के करीब 4 घंटे बाद ही बच्ची की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर 3: कानपुर में दलित का घर फूंकने वाला अरेस्ट:जानलेवा हमला किया, विरोध पर घर जलाया; प्रधान के बेटे को जेल भेजा कानपुर सजेती के मढ़ा गांव में दलित का घर फूंक दिया गया। मामूली विवाद में पूरे परिवार पर जानलेवा हमला हुआ। इस घटना के मुख्य आरोपी प्रधान के दबंग बेटे अभय यादव को पुलिस ने 24 घंटे बाद अरेस्ट कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले की हकीकत जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम मढ़ा गांव और फिर सरगांव पहुंची। आरोपियों के घर में ताला मिला। गांव में प्रधान के दबंग बेटे और उसके साथी गुंडों की इस कदर दहशत देखने को मिली। पढ़ें पूरी खबर 4: बोगस कंपनियों से करोड़ों की टैक्स चोरी, दो पर FIR:फर्जी दस्तावेजों से कराया था GST रजिस्ट्रेशन, राजस्व की क्षति हुई फर्जी पते पर बोगस कंपनी के नाम पर GST रजिस्ट्रेशन कराकर करोड़ो रुपए का लेन-देन कर टैक्स चोरी के दो मामले सामने आए हैं। घटना की जानकारी होने पर राज्य कर विभाग ने दोनों कारोबारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 एवं उत्तर प्रदेश, केंद्रीय माल एवं सेवा कर अधिनियम 2017 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नजीराबाद थाने में राज्य कर अधिकारी पंकज रावत की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार मेसर्स पीके ट्रेडर्स के स्वामी पुष्पेंद्र सिंह निवासी गुरैथा मुरादाबाद ने 27 मई 2025 को दर्शनपुरवा में स्थित पते पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराया था। पढ़ें पूरी खबर 5: कानपुर में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा:कोहना, फजलगंज और बजरिया में 5 FIR दर्ज, बोर्ड परीक्षा को लेकर चल रहा अभियान शहर में निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि में डीजे बजाने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट की गाइडलाइन और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के उल्लंघन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 5 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई की गई। बोर्ड परीक्षा, शासनादेश और न्यायालय के आदेश के मुताबिक रात के समय निर्धारित डेसिबल सीमा से अधिक ध्वनि में डीजे बजाने पर प्रतिबंध है। पढ़ें पूरी खबर 6: कानपुर सांसद बोले- ग्रीन पार्क में जल्द होंगे क्रिकेट मैच:वनडे और IPL मैचों का लुत्फ ले सकेंगे लोग, पहले की सरकारें दुर्दशा की जिम्मेदार ग्रीन पार्क स्टेडियम में जल्द ही वनडे, टी-20 और आईपीएल के मुकाबले होंगे। मैदान में दर्शकों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। ग्रीन पार्क को लेकर मैं मुख्यमंत्री से 4 बार मिला। इसके विकास की बात रखी। सरकार ने इसी बजट में 350 करोड़ रुपये खेल विकास के लिए दिए हैं। ग्रीन पार्क के लिए 45 करोड़ रुपये की राशि आवंटित भी हो गई है। उसी से ग्रीन पार्क स्टेडियम का विकास शुरू होगा। यह दावा कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में किया। उन्होंने कहा कि मेरे शहर की पहचान ग्रीन पार्क मैदान की शान को बरकरार रखा जाएगा। मेरा संकल्प है कि कानपुर को विकसित कानपुर बनाएंगे। पढ़ें पूरी खबर 7: सचेंडी में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:रात में घर से निकला था, वापस नहीं लौटा; परिवार ने हत्या की आशंका जताई कानपुर के सचेंडी में घर से कुछ दूर जंगल में युवक का पेड़ से रस्सी के सहारे सुबह ग्रामीणों ने शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शव की पहचान कर परिजनों को बताया गया। फ़ोर्स और फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची। घटना की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घटना सचेंडी थाना की है। गज्जू पुरवा गांव निवासी जय प्रताप सिंह हरियाणा में रहकर प्राइवेट जॉब करते हैं। परिवार में पत्नी व पांच बेटे हैं। विकास (22) दूसरे नंबर का था। पिता जय प्रताप सिंह ने बताया की रविवा की रात सभी खाना खाकर सो गए थे। रात करीब दस बजे बेटे विकास के फोन पर किसी की कॉल आई। पढ़ें पूरी खबर 8: नान एक्सपायरी के स्टीकर लगाकर बेच रहे खजूर:मुसलमान बोले- सेहत से खिलवाड़, खाद्य विभाग ने पकड़ा था 50 लाख का एक्सपायर खजूर रमजान के महीने में खजूर खाकर रोजा खोलने वाले रोजेदारों की सेहत संग कारोबारी जमकर खिलवाड़ कर रहे हैं। शनिवार को खाद्य विभाग ने मछरिया नौबस्ता स्थित रजनीश ट्रेडर्स में छापा मार कर 50 लाख के एक्सपायरी खजूर पड़े। इनको नए स्टिकर लगाकर बाजार में बेचने की तैयारी थी। खजुआ की टीम के छापे में हुए कुरैशी के बाद दैनिक भास्कर एप शहर में दुकानों का ठेलों में बिक रहे डिब्बा बंद खजूर की हकीकत की पड़ताल की। चौंकाने वाला खुलासा हुआ। शहर के मुस्लिम इलाकों में बिक रहे खजूर के डिब्बो में एक्सपायरी डेट के स्थान पर स्टीकर चिपकाया गया मिला। पढ़ें पूरी खबर 9: लकी होटल का लाइसेंस निरस्त, गंदगी में बनता मिला खाना:रावतपुर स्थित होटल में खाद्य विभाग की टीम ने देर रात छापेमारी की रावतपुर क्षेत्र में कार्डियोलॉजी के पास जीटी रोड में स्थित लकी होटल में रविवार देर रात फूड डिपार्टमेंट की टीम ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान किचन में गंभीर गंदगी और खाद्य मानकों की अनदेखी मिलने पर होटल का फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। टीम ने किचन में सब्जी काटने, भोजन तैयार करने और बर्तन साफ करने वाले स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि किचन में साफ-सफाई का अभाव था और कार्यरत कर्मचारी बिना हेड कैप के खाना बना रहे थे, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है। पढ़ें पूरी खबर 10: घाटमपुर में हाइवे पर अनियंत्रित ऑटो पलटा, चीख-पुकार मची:एक की मौत और तीन घायल, सामने से आ रहे डंपर से बचने में हादसा हुआ घाटमपुर के पतारा में सामने से ओवरटेक करके आ रहे डंपर से बचने में ऑटो अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एनएचआई की एंबुलेंस की मदद से घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर महिला समेत तीन को गंभीर हालत में कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया गया। कानपुर देहात के आलापुर गांव निवासी सुरेश ने बताया कि वह सोमवार सुबह ऑटो लेकर कानपुर जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपार ID से वंचित हैं काशी के 42% छात्र:वाराणसी के बेसिक व माध्यमिक स्कूल में 2.87 लाख छात्र-छात्राओं का डेटा उपलब्ध नहीं
    Next Article
    कौशांबी में खड़े ट्रेलर से टकराया ट्रक, एक की मौत:खराब ट्रेलर बना रहे थे चालक-खलासी, केबिन में फंसा शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment