Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का निधन:नोएडा में 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली, कल डिप्टी सीएम देखने पहुंचे थे

    54 minutes ago

    1

    0

    पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा (79) का निधन हो गया है। नोएडा के अस्पताल में एक हफ्ते से उनका इलाज चल रहा था। शनिवार रात करीब 1 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। निधन के दौरान अस्पताल में कलराज मिश्र, उनकी बेटी, बेटा और रिश्तेदार मौजूद थे। उनके निधन की पुष्टि अंडमान निकोबार के उप राज्यपाल डॉ, दिनेश शर्मा ने एक्स पर पोस्ट करके की है। डॉ दिनेश शर्मा ने एक्स पर लिखा- हम सब की चाची जी अब नहीं रहीं अंडमान निकोबार के उप राज्यपाल डॉ दिनेश शर्मा ने रविवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- अत्यंत दुखद समाचार है कि पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र जी की अर्धांगिनी सत्यवती मिश्रा, हम सब की चाची जी अब नहीं रहीं, निष्कपट धर्म परायण और सब की चिंता करने वाली आप एक ऐसी ग्रहणी थीं, जो घर में आने वाले हर व्यक्ति को बराबर का सम्मान देती थीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें, यही प्रार्थना है। 12 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री देखने पहुंचे थे कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा को तबीयत बिगड़ने पर कुछ दिनों पहले नोएडा सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक उन्हें देखने मेट्रो अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने वहां कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। डॉक्टरों से उनके इलाज व स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। कलराज मिश्र के बारे में जानिए कलराज मिश्र भाजपा के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। प्रदेश सरकार में मंत्री रहने के अलावा वह केंद्र में भी अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं और कई राज्यों के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। खबर अपडेट की जा रही है...
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबर पर फिर होगा एक्शन:कोर्ट के आदेश पर नगर निगम तैयार, पूरे क्षेत्र में 150 से अधिक अतिक्रमण
    Next Article
    कानपुर के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर:14-15 सितंबर को कई ट्रेनें प्रभावित, लखनऊ जाने वाली ट्रेनें मानक नगर तक ही चलेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment