Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओवैसी को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए आसिम वकार:AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे, दिल्ली में जॉइन की कांग्रेस

    1 hour ago

    1

    0

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद आसिम वकार बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में राज्यसभा सांसद व कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी राजेश गौतम की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से ठीक पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के लिए इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है। आसिम वकार पिछले करीब 10 वर्षों से AIMIM से जुड़े थे और पार्टी के प्रमुख चेहरों में शुमार थे। इससे पहले वे लगभग 20 साल समाजवादी पार्टी में भी रहे। सूत्रों के अनुसार, वे AIMIM की उत्तर प्रदेश इकाई के कुछ आंतरिक फैसलों से नाराज चल रहे थे। कांग्रेस में उनकी एंट्री में इमरान प्रतापगढ़ी की अहम भूमिका बताई जा रही है। यूपी में AIMIM का बड़ा चेहरा थे आसिम वकार आसिम वकार का पार्टी छोड़ना ओवैसी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वे यूपी में AIMIM का मुख्य चेहरा थे। इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि वे राष्ट्रीय समाचार चैनलों पर पार्टी का पक्ष बेहद मुखर और मजबूती के साथ रखते थे। आसिम वकार और AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी और दोनों के रिश्ते मधुर नहीं थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इससे यूपी में AIMIM के चुनावी अभियान को झटका लग सकता है, खासकर मुस्लिम बहुल सीटों पर इसका असर देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में AIMIM ने यूपी की कई सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में BSF परीक्षा रद्द, 18 सितंबर को दोबारा पेपर:सिस्टम बंद होने पर 500 से ज्यादा अभ्यर्थी भड़के, सेंटर पर जमकर किया हंगामा
    Next Article
    राजभर की विभाग के अफसरों से ठनी...योगी को लेटर लिखा:बोले- विभाग की योजनाओं के प्रचार के पैसे खा गए, प्रमुख सचिव-निदेशक को तुरंत हटाया जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment