Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पुलिस बंटवा रही सिलेंडर:धूप में लगी लंबी लाइन, कई एजेंसियां बंद; लोग बोले- लाइन लगाओ, सिलेंडर खत्म तो अगले दिन आओ

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर में रसोई गैस का संकट घरों की चूल्हा जलने से रोक रहा है। बीते कई दिनों से आमजन के दिन की शुरुआत गैस की लाइन से हो रही है। सोमवार को भी कई गैस एजेंसी के बाहर धूप में लंबी लाइन लगी रही। कहीं गैस बंट तो रही थी लेकिन लाइन में लगे लोगों ने बताया कि भरा हुआ गैस सिलेंडर मिल जाए तब तसल्ली होगी। लाइन में तो कइयों दिन से लग रहे हैं। लेकिन सिलेंडर नहीं रहा है। तो किसी गैस एजेंसी में ऑफिस का शटर तक नहीं उठा। जेके मंदिर वाली रोड पर स्थित एजेंसी में गैस सिलेंडर बंटने के समय पुलिस लगी थी। आइए आपको बताते हैं शहर की गैस एजेंसियों के हालात… लोग बोले- सिलेंडर मिले तो राहत मिले जेके मंदिर के पास स्थित भगवत गैस एजेंसी पर सड़क के दोनों ओर ग्राहक लाइनों में लगी हुई थी। जनता को व्यवस्थित करने के लिए मौके पर पुलिस मौजूद थी। सिलेंडर की गाड़ी आ चुकी थी और गैस बंट रही थी। लाइन में लगे लोगों ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगे हैं। गैस सिलेंडर मिल जाए तो राहत मिले। ग्राहकों से बातचीत मे बीते कई दिनों से आने के बाद भी उनको सिलेंडर न मिलने का दर्द उनकी जुबान में सामने आ रहा था। लाइन लगाओ, सिलेंडर खत्म तो अगले दिन आओ सिलेंडर लेने आए शारिक अजीज ने बताया कि वह चार दिन से सिलेंडर लेने के लिए आ रहे हैं। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि पर्ची में साइन के लिए लाइन अलग लगाओ और सिलेंडर के लिए लाइन अलग लगाओ।इस बीच अगर सिलेंडर खत्म हो जाए तो अगले दिन आओ। आशीष ने बताया कि शनिवार को सिलेंडर लेने के लिए शनिवार को बुलाया था। आज तीसरे दिन लाइन में लगे हैं, मिल जाए तो कुछ राहत मिले। सिलेंडर की गाड़ी नहीं आई शहर के स्वरुप नगर स्थित कानपुर गैस एजेंसी के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ मौजूद थी। एजेंसी का शटर बंद था और महिलाएं लोहे की सीढ़ियों पर सिलेंडर के इंतजार में बैठी थीं। इतना ही नहीं फुटपाथ और सड़कों पर भी लोग सिलेंडर लिए बैठे थे। सड़क किनारे एजेंसी के कर्मचारी खड़े थे। बातचीत में बताया कि सिलेंडर की गाड़ी नहीं आई है, इसलिए आफिस बंद किए हैं। सिलेंडर लेने आए मोईन ने बताया कि वह चार दिन से आ रहे हैं। सिलेंडर नहीं मिल रहा है। वहीं, एजेंसी में लोहे की सीढ़ियों पर बैठीं सुनीता ने बताया कि सिलेंडर बुक करने के लिए केवाईसी अनिवार्य है। वह बीते कई दिनों से आ रही हैं, लेकिन उनकी केवाईसी नहीं हो पा रही है। इसके अलावा कई अन्य ग्राहकों ने भी अपनी अपनी समस्याओं को बताया। लगातार दूसरे दिन नहीं खुली एजेंसी कल्याणपुर स्थित भारत गैस एजेंसी में सुबह से ही ग्राहक पहुंच गए। सुबह के समय एजेंसी का शटर नहीं उठा था। ग्राहकों को आस थी कि समय होते ही एजेंसी खुलेगी और उनको सिलेंडर मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। समय बीतने के बाद भी एजेंसी न खुलने पर ग्राहक नाराज हुए और हंगामा शुरु कर दिया। हंगामें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राहकों को समझाया। एजेंसी के बाहर खड़े लोगों ने बताया कि आज दूसरा दिन है लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा है, एजेंसी का ताला बंद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में तेज आंधी-बारिश से फसलें बर्बाद:गेहूं और सरसों को भारी नुकसान, किसानों ने मांगी आर्थिक मदद
    Next Article
    दीवार गिरने से मजदूर की मौत, दूसरा घायल:बिजनौर में कमरें में सोते समय चारपाई पर गिरा पत्थर, आंधी-तूफान से हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment