Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सुबह से बादल छाए, बारिश के आसार:12 घंटे में 84.1 मिमी बारिश; अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री रहा

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर में गुरुवार सुबह मौसम सुहावना है। सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में हल्की बौछारें भी पड़ी हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक अगले 24 घंटे कानपुर मंडल में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश की प्रबल संभावना है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट महसूस हो सकती है। 5 दिनों तक बारिश का दौर रहने की संभावना बारिश के चलते तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। इससे गर्मी और उमस से शहरवासियों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक बादल और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश भी होने की संभावना है। बुधवार को 84.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर 12 बजे तक बारिश होती रही। इसके बाद कुछ देर हल्की धूप निकली, लेकिन शाम होते-होते मौसम फिर बदल गया और बादल छा गए। बारिश के चलते पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहा। सीएसए की मौसम रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान कुल 84.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश के बाद बीमारी से बचने की सलाह आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कटियार ने बताया कि बारिश के बाद तेज धूप और उमस के कारण मौसम में तेजी से बदलाव होता है। इससे सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार, गले में खराश और सिरदर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। लगातार बारिश से जगह-जगह पानी जमा होने पर मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ सकता है, जिससे डेंगू और मलेरिया का खतरा रहता है। उन्होंने सलाह दी कि बारिश में भीगने से बचें, साफ पानी पिएं और घर के आसपास पानी जमा न होने दें। बारिश के बाद निकलने वाली तेज धूप में भी लंबे समय तक रहने से बचना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:7 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षकों का तबादला, कई थानों के प्रभारी बदले
    Next Article
    अमेरिका में प्रेमिका की हत्या कर आगरा में छिपा आरोपी:फ्लैट से गिरफ्तार सॉफ्टवेयर इंजीनिय,अब प्रत्यर्पण की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment